अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी class 10 ll कक्षा 10 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर ll

तो दोस्ती आज के इस नए पोस्ट पर हम   अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी class 10 को जानने वाले हैं तो आप भी  कक्षा 10 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर  को ढूंढ रहे हैं तो पोस्ट पर बने रहे तो चलिए शुरु करते हैं…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी class 10th


   पेज न०

1.) आपको तीन परखनली दी गई है। इनमें से एक में आसवित जल एवं शेष दो में से एक में अम्लीय विलयन तथा दूसरे में क्षारीय विलयन है। यदि आपको केवल लाल लिटमस पत्र दिया जाता है तो आप प्रत्येक परखनली में रखे गए पदार्थों की पहचान कैसे करेंगे। 

उत्तर : हां हम पहचान कर सकते हैं क्योंकि जिस विलयन में हम लाल लिटमस पत्र को डूबोएंगे और उसका रंग नीला हो जाएगा तो समझ जाएंगे कि वह विलयन क्षारीय विलयन है और जिसमें लाल हो जाएगा, वह अम्लीय विलयन है। 

 पेज न०

1.) पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखनी चाहिए 

उत्तर : क्योंकि दही तथा खट्टे पदार्थ अम्लीय प्रकृति के होते हैं जो पीतल तथा तांबे से अभिक्रिया कर सकते हैं। 

2.) धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन सी गैस निकलती है। एक उदाहरण के द्वारा समझाइए इस गैस की उपस्थिति की जांच कैसे करेंगे। 

उत्तर : धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः हाइड्रोजन गैस निकलती है।

         Zn + H2SO4  – ZnSO4 +  H2

3.) कोई धातु यौगिक A तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तो बुदबुदाहट उत्पन्न होती है। इससे उत्पन्न गैस जलती मोमबत्ती को बुझा देती है। यदि उत्पन्न यौगिकों में से एक कैल्शियम क्लोराइड है तो इस अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर : CaCO3 + HCl  –  Cacl2 + H2O + CO2

 पेज न०

1.) HCl,HNO3 आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण क्यों प्रदर्शित करते हैं, जबकि अल्कोहल एवं ग्लूकोज जैसे यौगिकों के विलयनो में अम्लीयता के अभिलक्षण नहीं प्रदर्शित करते हैं 

उत्तर : क्योंकि यह यौगिक जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन प्रदान करते हैं, जबकि अल्कोहल तथा ग्लूकोस हाइड्रोजन आयन नहीं देते हैं। इसलिए अम्लीय गुण प्रदर्शित करते हैं।

इन्हे भी पढ़े (खास आपके लिए)

Class 10 chapter 1 science important questions 

2.)अम्ल का जलीय विलियन क्यों विद्युत का चालन करता है 

उत्तर : क्योंकि अम्ल जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन देते हैं। 

3.)शुष्क हाइड्रोक्लोरिक एसिड लिटमस पत्र के रंग को क्यों नहीं बदलती है 

उत्तर : क्योंकि शुष्क HCl गैस हाइड्रोजन आयन नहीं बनाता। इसलिए लिटमस पत्र का रंग नहीं बदलती है। 

4.)अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए न कि जल को अम्ल में। 

उत्तर : क्योंकि यदि हम जल को अम्ल में मिलाते हैं तो यह तेजी से ऊष्मा के साथ बाहर आ जाएगा और साथ में चलने की भी भय बना रहता है। 

5.)अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोनियम आयन की सांद्रता कैसे प्रभावित हो जाती है। 

उत्तर : हाइड्रोनियम आयन की सांद्रता घटती है 

6.) जब सोडियम हाइड्रोक्साइड विलयन में अधिकाय क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रोक्साइड आयन की सांद्रता कैसे प्रभावित होती है। 

उत्तर : हाइड्रोक्साइड आयन की सांद्रता बढ़ती है।

पेज न०

1.)आपके पास दो विलयन A एवं B है। विलयन A के पीएच का मान 6 है एवं विलयन B के पीएच का मान 8 है। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है। इनमें से कौन अम्लीय है तथा कौन क्षारीय है। 

उत्तर : विलयन A में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक होगी।

 2.)हाइड्रोजन आयन की सांद्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है? 

उत्तर : हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक होने से विलयन का अम्लीय गुण अधिक होता है। 

3.)क्या क्षारीय विलयन में हाइड्रोजन आयन होते हैं। अगर हां तो यह क्षारीय क्यों होते हैं। 

उत्तर : क्षारीय विलयन में भी हाइड्रोजन आयन की मात्रा होती है क्योंकि इसमें हाइड्रोक्साइड आयन की सांद्रता अधिक होती है। 

4.)कोई किसान खेत की मृदा की किस परीस्थिति में बिना बुझा हुआ चुना, बुझा हुआ चुना या चौक का उपयोग करेगा 

उत्तर : चुकी बिना बुझा हुआ चुना, बुझा हुआ चुना या चौक का इस्तेमाल उन मृदा में करना चाहिए जिसका स्वभाव अम्लीय हो।

पेज न०

1.)यौगिक का प्रचलित नाम क्या है? 

उत्तर : ब्लीचिंग पाउडर 

2.)उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन की क्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है। 

उत्तर : शुष्क बुझा हुआ चुना 

3.)कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम योगिक का उपयोग किया जाता है? 

उत्तर : सोडियम कार्बोनेट 

4.)सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट के विलियन को गर्म करने पर क्या होगा? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए 

उत्तर : सोडियम कार्बोनेट जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड बनाएगा। 

2NaHCO3  – Na2 + H2O + CO2

5.)प्लास्टर ऑफ पेरिस का जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।

उत्तर : CaSO4.1/2H2O + 3/2H2O – CaSO4 + 2H2O

अभ्यास के प्रश्न 

1.)कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है। इसका पीएच संभवत क्या होगा? 

a) 1 
b) 4 
c) 5 
d) 10 

उत्तर : d

2) कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देता है। इस विलयन में क्या होगा? 

a) NaCl 
b) HCL 
c) LiCl 
d)KCl 

उत्तर : b

3.) NaOH का 10ml विलयन, HCl 8ml विलयन से पूर्णतः उदासीन हो जाता है। यदि हम NaOH के उसी विलयन का 20ml ले तो इसे उदासीन करने के लिए HCl के उसी विलयन कि कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी। 

a) 4ml
b) 8ml
c) 12ml
d) 16 ml 

उत्तर : d

 4.) अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से किस औषधि का उपयोग होता है? 
a) एंटीबायोटिक 
b) पीड़ाहारी 
c) एंटाइसिड 
d) प्रतिरोधी 

उत्तर : c

5.) निम्न अभिक्रिया के लिए शब्द समीकरण लिखिए तथा उस के बाद संतुलित समीकरण लिखिए।

a)तनु सल्फ्यूरिक अम्ल दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है। 
b.) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है। 
c.)तनु सल्फ्यूरिक अम्ल अल्मुनियम चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है। 
d.)तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल  के साथ अभिक्रिया करता है। 

 उत्तर : 

a.) जिंक +  सल्फ्यूरिक अम्ल – जिंक सल्फेट + हाईड्रोजन                        

Zn + H2SO4 – ZnSO4 + H2

b.)मैग्नीशियम +  हाइड्रोक्लोरिक अम्ल – मैग्नीशियम क्लोराइड + हाईड्रोजन

Mg + 2HCl – MgCl2 + H2 

c.) अल्मुनियम + साल्फ्यूरिक अम्ल  –  अल्मुनियम सल्फेट + हाईड्रोजन 

2Al + 3H2SO4 – Al2(SO4)3 + 3H2

d.) लोहा + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल – फैरक क्लोराइड + हाईड्रोजन

Fe + 2HCL – FeCl2  + H2 

6.) अल्कोहल एवं ग्लूकोज जैसे यौगिकों में भी हाइड्रोजन होते हैं, लेकिन इनका वर्गीकरण अम्ल की तरह नहीं होता। एक क्रियाकलाप द्वारा इसे साबित कीजिए 

उत्तर : ग्लूकोस, अल्कोहल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, सल्फ्यूरिक अम्ल आदि का विलयन लेंगे। एक कॉर्क पर दो कील लगाकर कॉर्क को 100ml के विकर में रखते हैं। 

चित्र के अनुसार किलो को 6 वोल्ट की एक बैटरी के दोनों टर्मिनल के साथ एक बल्ब तथा स्विच के माध्यम से जोड़ते हैं। 

अब बीकर में थोड़ा तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर विद्युत धारा प्रवाहित करते हैं। इस क्रिया को सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ दोहराते हैं।

अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी class 10th

 

 

7.)आसवीत जल विद्युत का चालक क्यों नहीं होता है जबकि वर्षा जल होता है 

उत्तर : क्योंकि आसावित जल में हाइड्रोजन आयन नहीं होता है जबकि वर्षा के जल में हाइड्रोजन आयन होते हैं। इसलिए आसवित जल विद्युत का चालन नहीं करते हैं। जबकि वर्षा के जल विद्युत का चालन करते हैं 

8.) जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है 

उत्तर : क्योंकि जल की अनुपस्थिति में हाइड्रोजन आयन नहीं होते हैं, इसलिए जल की अनुपस्थिति में उनका व्यवहार अम्लीय नहीं होता है। 

9.) पांच विलयन A,B,C,D व E को जब सार्वत्रिक सूचक से जांच की जाती है तो pH के मान क्रमश :  4 1, 11, 7 एवं 9  प्राप्त होते हैं। कौन सा विलयन उदासीन है, a) प्रबल क्षारीय है। b)प्रबल अम्लीय है। c)दुर्बल अम्लीय है। d)दुर्बल क्षारीय है।

 pH का मानो को हाइड्रोजन आयन की सांद्रता के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 

उत्तर :

a.) D विलयन उदासीन है

b.) C       ,,        ,,   ,,  

c.) B  ,,        ,,   ,,

d.) A  ,,        ,,   ,,

e.) E ,,        ,,   ,,

 

10.) परखनली A एवं B में समान लंबाई की मैग्नीशियम की पट्टी लीजिए। परखनली A में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा परखानली B में एसिटिक अम्ल डालिए किस विलयन में अधिक तेजी से होगी तथा क्यों 

उत्तर : परखनली A में तेजी से और अधिक बुदबुदाहट निकलेगी क्योंकि हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, एसिटिक अम्ल से अधिक प्रबल है। 

11.) ताजे दूध के pH का मान 6 होता है। दही बन जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा। अपना उत्तर समझाइए। 

उत्तर : जब दूध, दही में बदल जाएगा तो इसका pH मान 6 से कम हो जाएगा। 

12.) एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है 

a.)ताजा दूध के pH के मान को 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है।
b.) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है? 

उत्तर : a.)क्षारीय इसलिए बनाता है ताकि दूध दही में नहीं बदले 

b.) क्योंकि सोडा मिलाने से इसका pH मान बढ़ जाता है। 

13.) प्लास्टर ऑफ पेरिस को आद्रारोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए। इसकी व्याख्या कीजिए। 

उत्तर : प्लास्टर ऑफ पेरिस जल के संपर्क में आते ही जिप्सम का निर्माण कर देगा जोकि यह एक कठोर पदार्थ होता है। इसी से बचाने के लिए इसे आद्ररोधी बर्तन में रखा जाता है।

14.) उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है उदाहरण दीजिए, 

उत्तर : वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे अम्ल और क्षार आपस में अभिक्रिया करके लवण तथा जल का निर्माण करते हैं। उसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं। 

NaOH + HCl – Nacl + H2O

15.)धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा के 2-2 प्रमुख उपयोग बताइए। 

उत्तर : धोने का सोडा 

i)जल की अस्थाई कठोरता को दूर करने में 

ii)साबुन, कागज और कांच के उद्योग में 

बेकिंग सोडा का उपयोग 

i)पकवान बनाने में 

ii)आग बुझाने वाले यंत्रों में।

Read more….

• खाद्य संसाधनों में सुधार प्रश्र उत्तर 

• हम बीमार क्यों होते हैं पाठ के प्रश्र उत्तर 

• पाठ 7 जीवों में विविधता प्रश्र उत्तर class 9

 

Note :  तो दोस्तों आपने देखा की हमने इसे कक्षा 10 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर वाले पोस्ट मे अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी को बताया अगर आपको इसमें कोई दिक्कत है तो हमे cmmnt करके जरूर बताई…