एक कहानी यह भी के प्रश्न उत्तर कक्षा 10-(2023)

तो दोस्तों अगर आप भी क्लास दसवी के छात्र हैं और google पर एक कहानी यह भी के प्रश्न उत्तर कक्षा ढूंढ़ रहे हैं तो आप बिल्कुल ही सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि आज हमने इसी के बारे में बताया हैं तो चलिए शुरु करते हैं……

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक कहानी यह भी

एक कहानी यह भी के प्रश्न उत्तर कक्षा

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. लेखिका के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा ?

उत्तर-लेखिका के व्यक्तित्व पर उनके पिता और उनकी अध्यापिका शीला अग्रवाल का गहरा प्रभाव पड़ा। उनमें विशेष बनने की चाह अपने पिता के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर जगी, तो वहीं साहित्य और सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी तथा व्यक्तित्व की चाह शीला अग्रवाल के प्रभाव में आने से बढ़ी।

प्रश्न 2. इस आत्मकथ्य में लेखिका के पिता ने रसोई को ‘भटियारखाना’ कहकर क्यों संबोधित किया है ?

उत्तर- लेखिका के पिता ने रसोई को भटियारखाना इसलिए कहा है क्योंकि उनके हिसाब से वहाँ रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्ठी में झोंकना था।

प्रश्न 3. वह कौन-सी घटना थी जिसके बारे में सुनने पर लेखिका को न अपनी आँखों पर विश्वास हो पाया और न अपने कानों पर ?

उत्तर- जब लेखिका के कॉलेज की प्रिंसिपल ने उसकी गतिविधियों के खिलाफ उस पर कार्यवाही की नोटिस दी तो उसके पिता बड़े नाराज हुए। लेखिका को उनके गुस्से के भय का अंदाजा था। परन्तु बाद में माँ द्वारा यह बताए जाने पर कि वे उससे खुश हैं, अपने पिता को खुश जानकर और देखकर लेखिका को अपनी आँखों और कानों पर विश्वास न हो पाया।

प्रश्न 4. लेखिका की अपने पिता से वैचारिक टकराहट को अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर- लेखिका की वैचारिक टकराहट उसके पिता के साथ अनेक मुद्दों पर होती रही, जैसे अपनी स्वतंत्रता, पिता की विशिष्टता और पारिवारिक मर्यादा संबंधी सोच को लेकर लेखिका के विवाह तक उनके विचार अपने पिता के विचारों से मिलते उलझते और अलग होते रहे।

इन्हे भी पढ़े (केवल आपके लिए)

मानवीय करुणा की दिव्य चमक प्रश्र उत्तर कक्षा 10

लखनवी अंदाज पाठ के प्रश्न उत्तर कक्षा 10-Ncert 

प्रश्न 5. इस आत्मकथ्य के आधार पर स्वाधीनता आंदोलन के परिदृश्य का चित्रण करते हुए उसमें मन्नू जी की भूमिका को रेखांकित कीजिए।

उत्तर : इस अध्याय के आधार पर स्वाधीनता आंदोलन 1946-47 का दौर अन्यन्त जोशीला था जिसमें हर युवा के मन में  देश के लिए मर-मिटने की भावना हिलोरे लेती थी। मन्नू जी  उन्हीं युवाओं में से एक देश प्रेम की भावना में परिपूर्ण थी।

मन्नू  ने स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी न देकर अप्रत्यक्ष रूप से देश-प्रेमी जोशीले साहित्य की रचना के द्वारा, भाषणों द्वारा संगठन तैयार कर के दी।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 6. लेखिका ने बचपन में अपने भाइयों के साथ गिल्ली डंडा तथा पतंग उड़ाने जैसे खेल भी खेले किंतु लड़की होने के कारण उनका दायरा घर की चारदीवारी तक सीमित था क्या आज भी लड़कियों के लिए स्थितियां ऐसी ही है या बदल गई है अपने परिवेश के आधार पर लिखिए।

उत्तर- लेखिका ने बचपन में अपने भाइयों के साथ गिल्ली डंडा तथा पतंग उड़ाने जैसे खेल खेले किन्तु उनका दायरा पर की चारदीवारी तक सीमित था। किन्तु आज लड़कियों का दायरा घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है क्योंकि आज समय पुरी तरह बदल चुकी हैं।

आज लड़कियाँ देश रक्षा के लिए भी भागीदारी ले सकती हैं। महिला टुकड़ी भी युद्ध के लिए तैयार की जा सकती है। क्रान्ति की भावना पैदा करने में महिलाएं आसानी से संगठन तैयार कर सकती हैं। समय आने पर या आवश्यकता पड़ने पर महिलाएँ अस्त्र-शस्त्र चलाने में माहिर होने के कारण युद्धभूमि में भी उतर सकती हैं।

प्रश्न 7. मनुष्य के जीवन में आस-पड़ोस का बहुत महत्व होता है। बड़े शहरों में रहने वाले लोग प्रायः “पड़ोस कल्चर” से बंचित रह जाते हैं। अपने अनुभव के आधार पर लिखिए।

उत्तर- मनुष्य के जीवन में अपने आस-पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है लेकिन बड़े शहरों के लोग अपने घर ही में बंद रहने के कारण अक्सर पड़ोसी के स्वभाव से वंचित रह जाते हैं। क्योंकि वे अपनी दिनचर्या का कुछ समय भी पड़ोस के साथ नहीं बिताते इसीलिए उनके विचार, भाषा, रहन-सहन से वे परिचित नहीं हो पाते।

आस-पड़ोस के उत्सवों, संस्कारों में सम्मिलित न होने के कारण वे आस-पड़ोस की संस्कृति से भी बंचित रह जाते हैं इस प्रकार उनका जीवन एकांत प्रिय बन जाता है।

दूसरों के दुःख-सुख में सम्मिलित न होने के कारण वे अपने मन की करुणा, दया, त्याग, सेवा, जैसी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते। पड़ोसी ही मनुष्य में सामाजिकता की भावना को पनपने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रश्न 8. लेखिका द्वारा पढ़े गए उपन्यासों की सूचि बनाइए और इन उपन्यासों को अपने पुस्तकालय में खोजिए ।

उत्तर : इसका उत्तर आप स्वयं लिखे।

एक कहानी यह भी extra question answer

FAQ :

(1) एक कहानी यह भी पाठ का संदेश क्या है

उत्तर:  एक कहनी यह भी  से यह संदेश मिलती है कि स्वतंत्रता कि लड़ाई मे हिस्सा लेने का हक केवल पुरुषी को नही अपिक महिलाओं का भी है ?

(2)अजमेर आने से पहले लेखिका और इसका परिवार कहाँ रहता था?

उत्तर : इंदौर मे

(3) शीला अग्रवाल कौन है?

उत्तर- लेखिका कि अध्यापिका

(4) लेखिका के पिता कौन थे

उत्तर विद्वान लेखक

Read more…

बाल गोबिंद भगत के प्रश्न उत्तर कक्षा 10

नेता जी चश्मा प्रश्न उत्तर class 10 -Ncert