कक्षा 9 विज्ञान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर

Hellow दोस्तों, तो आज के इस कक्षा 9 विज्ञान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर वाले पोस्ट पर हम जीवन की मौलिक इकाई प्रश्न उत्तर को जानेंगे तो चलिए शुरू करते है कक्षा 9 पाठ 5 के प्रश्न उत्तर को…

Contents hide
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसे जरूर पढ़े (खास आपके लिए)

परमाणु की संरचना class 9 question answer

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु प्रश्न उत्तर



                            पेज नo

1.) कोशिका की खोज किसने और कब की ? 

उत्तर : कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 ईo में की 

2.) कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई क्यों कहते हैं 

उत्तर : क्योंकि जीव एककोशकीय हो बहूकोशकीय सभी जीव कोशिका से ही मिलकर बने होते हैं तथा उनकी संरचना की प्राप्ति भी एक कोशिका से ही शुरू होती है तथा क्रियात्मक इकाई कोशिका भी कोशिका ही होती है। इसलिए कोशिका को जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई कहा जाता हैं

                           पेज नo

1.) कार्बन डाइऑक्साइड तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका से कैसे अंदर तथा बाहर जाते हैं। इस पर चर्चा करें।

उत्तर :  कार्बन डाइऑक्साइड गैस विसरण विधि के द्वारा कोशिका के अंदर तथा बाहर जाते हैं जब कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता कोशिका में बाहरी वातावरण की अपेक्षा अधिक होती है तो यह कोशिका से बाहर निकल जाती है तथा जब इसकी सांद्रता कम होती है तो यह कोशिका के अंदर प्रवेश करती है।

जल परासरण विधि के द्वारा कोशिका के अंदर तथा बाहर जाता हैं 

2.) प्लाज्मा झिल्ली को वर्णनात्मक झिल्ली क्यों कहते हैं? 

उत्तर: प्लाज्मा, झिल्ली ऐच्छिक पदार्थों को अंदर तथा हानिकारक पदार्थों को बाहर रोकती है। इसलिए इसे वर्णनात्मक झिल्ली कहते हैं।

                                 पेज नo 

1.) क्या आप दो ऐसे अंगो का नाम बता सकते हैं, जिसमें अपना आ नुवांशिक पदार्थ होता है? 

उत्तर : माइट्रोकांड्रिया, क्लोरोप्लास्ट 

2.)किसी कोशिका का संगठन किसी भौतिक अथवा रासयनिक प्रभाव के कारण नष्ट हो जाता है तो क्या होगा 

उत्तर : तो इसमें जीवन के लिए आवश्यक क्रियाएं भी नहीं होगी और यह अपने मूल संरचना को प्राप्त नहीं कर सकेगा। 

3.) लाइसोसोम को आत्मघाती थैली क्यों कहते हैं 

उत्तर : चुकी लाइसोसोम कोशिका का अपशिष्ट निपटाने वाला अंग है जिसमे बहुत शक्तिशाली पाचक एंजाइम होते हैं जो कि सभी प्रकार के कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने में समर्थ होती है और यदि किसी कारणवश यह क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो लाइसोसोम फट जाती है 

और इसके एंजाइम खुद को ही पचा लेते हैं इसलिए लाइसोसोम को आत्मघाती की थैली कहते हैं 

4.) कोशिका के अंदर प्रोटीन का संश्लेषण कहा होता हैं

उत्तर : राइबोसोम में 

                अभ्यास के प्रश्न

1.) पादप कोशिका तथा जंतु कोशिका में तुलना करो। 

उत्तर : पादप कोशिका 

•पादप कोशिका में कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है। 

•पादप कोशिका में लवक होते हैं। 

•पादप कोशिका का आकार जंतु कोशिका से बड़ा होता है। 

जंतु कोशिका 

•जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती है। 

•जंतु कोशिका लवक नहीं होते हैं। 

•जंतु कोशिका का आकार पादप कोशिका से छोटा होता है। 

2.) प्रोकैरियोटिक कोशिका यूकैरियोटिक कोशिका से किस प्रकार भिन्न है? 

उत्तर : प्रोकैरियोटिक कोशिका 

•इसका आकार छोटा होता है। 

•इसमें 1 गुणसूत्र होता है। 

•इसमें झिल्ली युक्त कोशिकांग नहीं होते हैं। 

यूकैरियोटिक कोशिका 

•इसका आकार बड़ा होता है। 

•इसमें अनेक को गुणसूत्र पाए जाते हैं। 

•इसमें झिल्लीयुक्त कोशिकांग होते हैं


3.) यदि प्लाज्मा झिल्ली फट जाए अथवा टूट जाए तो क्या होगा 

उत्तर : यदि प्लाज्मा झिल्ली फट जाएगा या टूट जाएगा तो कोशिका के अंदर एक समान संगठक समाप्त हो जाएगा और कोशिका अपना कार्य नहीं कर पाएगा। यानी कोशिका मर जाएगा। 

4.) यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो कोशिका के जीवन में क्या होगा 

उत्तर : क्योंकि गॉल्जी उपकरण कोशिका में पदार्थों के अंदर तथा बाहर भेजने का कार्य करता है और यदि यह नहीं होगा तो कोशिका का जीवनकाल कम हो जाएगा। 

5.) कोशिका का कौन सा अंगक बिजलीघर है और क्यों?

उत्तर : माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर कहा जाता है क्योंकि जीवन के लिए विभिन्न क्रियाओं के लिए ATP  के रूप में ऊर्जा प्रदान करता है। 

6.) कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहां होता है। 

उत्तर : कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड्स तथा प्रोटीन का संश्लेषण अंतद्रविजालिका में होता है। 

7.)  अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है? 

उत्तर : अमीबा अपना भोजन एंड्रॉयडसाइटोसिस क्रिया द्वारा ग्रहण करता है। यह अपने भोजन के लिए बड़े अनु शैवाल जीवाणु तथा डायटम जैसे पदार्थों को ग्रहण करते हैं। 

8.) परासरण क्या है 

उत्तर : जब पदार्थ के कण कम सांद्रता से अधिक सांद्रता की ओर गमन करते हैं। इस प्रक्रिया को परासरण कहते हैं।


Note: अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें 

Read more…

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है प्रश्न उत्तर

class 9 science chapter 1 question answer in hindi 

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर