गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर class 9 (2022)

Hellow, दोस्तों आज के इस गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर class 9 (2022) वाले पोस्ट मे हम कक्षा 9 के गुरुत्वाकर्षण पाठ के प्रश्न उत्तर को जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं…… 

Contents hide
5 अभ्यास के प्रश्न
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर class 9 (2022)



                       पेज नo 152

Q. 1) मुक्त पतन से क्या तात्पर्य हैं ? 

उत्तर :- जब कोई वस्तु जब कोई वस्तु गुरुत्व बल के कारण पृथ्वी की ओर मुक्त रूप से गिरता है तो उसे मुक्त पतन कहते हैं। 

Q. 2)गुरुत्वीय त्वरण से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर :- जब कोई वस्तु मुक्त रूप से पृथ्वी की ओर गिरता है तो उसमें उत्पन्न त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं।

                          पेज नo 153 


 Q. 1)किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा भार में क्या अंतर है।


   उत्तर :-द्रव्यमान 
•किसी पदार्थ में विद्यमान पदार्थ की मात्रा को द्रव्यमान करते हैं। 
•द्रव्यमान को m से सूचित किया जाता है।
•व्यमान का S.I.मात्रक Kg होता है। 
•द्रव्यमान अदिश राशि है। 
•द्रव्यमान स्थाई होता है। 
•इसे भौतिक तुला द्वारा मापा जाता है।

भार
•जिस बल के कारण पृथ्वी किसी वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करता है, उसे भार कहते हैं। 
•भार को W द्वारा सूचित किया जाता है। 
•भार का S.I मात्रक न्यूटन होता है 
•यह परिवर्तनशील होता है 
•यह सदिश राशि होता है। 
•इसे कमानीदार तुला द्वारा मापा जाता है। 

                      
Q. 2)किसी वस्तु का द्रव्यमान पर भार पृथ्वी पर इसके भार का एक 1/6 गुना क्यों होता है ?

उत्तर :-क्योंकि चंद्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण का 1/6 भाग होता है। इसलिए किसी भी वस्तु का द्रव्यमान चंद्रमा पृथ्वी पर उसके भार का 1/6 गुना होता है।

                       पेज नo 157

इसे भी जरूर पढ़े (खास आपके लिए ही हैं) 

Q. 1)एक पतली तथा मजबूत डोरी से बने पट्टी की सहायता से स्कूल बैग को उठाना कठिन होता है क्यों ? 

उत्तर :- चूँकि पतली डोरी का क्षेत्रफल कम होता है जिसके कारण कंधो पर अधिक दबाव लगता है जिससे कंधों पर लटकाना बहुत ही कष्टदायक होता है।

Q. 2)उत्पलावक्ता से क्या समझते हैं ? 

उत्तर :- जब कोई वस्तु पूर्ण या आंशिक रूप से तरल में डूबा होता है तो वस्तु पर ऊपर की ओर एक बल लगता है जिसे उत्प्लावन बल करते हैं और इस घटना को उत्पलावक्ता कहते हैं। 


Q. 3)पानी के पृष्ठ पर रखने पर कोई वस्तु क्यों तैरती रहती है 

उत्तर :- क्योंकि यदि वस्तु पर पानी का उत्प्लावन बल वस्तु के भार से अधिक होता है तो वस्तु पानी में तैरता है जबकि जब वस्तु पर पानी का उत्प्लावन बल वस्तु के भार से कम होता है तो वस्तु पानी में डूब जाता है। 

                         पेज नo 158 


Q. 1)एक तुला पर आप अपना 42Kg नोट करते हैं। क्या आप का द्रव्यमान 42kg से अधिक होगा या कम ?


 उत्तर :- चूँकि तुला पर मापा गया 42kg है लेकिन इसमें वायु द्वारा लगाए गए उत्प्लावन शामिल नहीं है। इसलिए तुला द्वारा मापा गया भार से हमारा भार अधिक होगा।

 Q.2)आपके पास एक रुई का बोरा तथा  एक लोहे की छड़ है तुला पर  दोनों 100kg द्रव्यमान दर्शाते हैं। वास्तविकता में एक दूसरे से भारी है क्या आप बता सकते हैं कि कौन सा भारी है और क्यों ? 

उत्तर :- रुई का बोरा लोहे की छड़ से अधिक भारी होगा क्योंकि रुई का बोरा का क्षेत्रफल ज्यादा होगा जिससे इसका आयतन भी अधिक होगा। 

                 अभ्यास के प्रश्न

Q. 1)यदि दो वस्तुओं के बीच की दूरी को आधा कर दिया जाए तो उनमें बीच गुरत्वाकर्षण बल किस प्रकार बदलेगा ? 

उत्तर :- दो वस्तुओं के बीच दूरी को आधा करने पर उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल चार गुना हो जाएगा। 


Q. 2)सभी वस्तुओं पर लगने वाला गुरुत्वीय बल उनके द्रव्यमान के अनुक्रमानुपाती होता है। फिर एक भारी वस्तु हल्की वस्तु के मुकाबले तेजी से क्यों नहीं गिरती  ? 

उत्तर :- क्योंकि पृथ्वी के ओर गिरने वाली वस्तुओं में उत्पन्न गुरुत्वीय त्वरण वस्तुओं के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं होता है। इसलिए एक भारी वस्तु हल्की वस्तु के मुकाबले तेजी से नहीं गिरती है।

Q. 3) पृथ्वी तथा उसके पृष्ठ पर रखे किसी एक 1kg की वस्तु के बीच गुरुत्व बल का परिणाम क्या होगा ? 

उत्तर :- 
वस्तु का द्रव्यमान = 1kg
पृथ्वी का द्रव्यमान = 6×10^24kg
पृथ्वी का त्रिज्या = 6.4×10^6m
F= ? 

F = GMm/d^2
F= 6.67×10^11×6×10^24×1/(6.4×10^6) ^2
F = 9.8 N


Q. 4)  पृथ्वी तथा चंद्रमा एक दूसरे को गुरुत्व बल से आकर्षित करते हैं। क्या पृथ्वी  जिस बल से चंद्रमा को आकर्षित करती है, वह बल उस बल  से जिससे चंद्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है। बड़ा है या छोटा या बराबर बताइए क्यो 

उत्तर :- चंद्रमा और पृथ्वी पर जिस बल से दोनों को एक दूसरे से आकर्षित करता है। वह बराबर होगा,न्यूटन के तीसरा नियम के अनुसार 


Q. 5)यदि चंद्रमा की ओर गति क्यों नहीं करती हैं क्यों करती हैं  ? 

उत्तर :- चंद्रमा और पृथ्वी दोनों एक दूसरे पर बराबर बल लगाते हैं और जब बल लगता है तो त्वरण उत्पन्न होता है 

                        और वस्तु में उत्पन्न त्वरण द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है क्योंकि पृथ्वी का द्रव्यमान चंद्रमा से अधिक है। इसलिए इसमें उत्पन्न त्वरण लगभग नगण्य होगा। इसलिए यह चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण चंद्रमा की गति नहीं करती है। 

Q. 6)दो वस्तुओं के बीच वाले गुरुत्व बल का क्या होगा यदि
a) यदि एक वस्तु का द्रव्यमान दोगुना कर दिया जाए ? 
b) वस्तु के बीच की दूरी दोगुना अथवा तीन गुनी कर दी जाए ? 
c) दोनों वस्तुओं के द्रव्यमान दोगुने कर दिया जाए ?


उत्तर :- 
a) अगर एक वस्तु का द्रव्यमान दोगुना कर दिया जाए तो उनके बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल दोगुना हो जाएगा। 
b) यदि दूरी को दोगुना कर दिया जाए तो लगने वाला बल एक चौथाई हो जाएगा। 
c) यदि दोनों वस्तु के द्रव्यमान दोगुना कर दिया जाए तो गुरुत्वाकर्षण चार गुना हो जाएगा।

Q. 7) गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम के क्या महत्व है? 

उत्तर :- गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम के महत्व इस प्रकार हैं। 
•सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति 
•ग्रहों के चारों और उपग्रहों की गति 
•समुद्र में पृथ्वी और चंद्रमा के कारण ज्वार भाटा का निर्माण 
•हमें पृथ्वी से बांधे रखने में 

Q. 8)मुक्त पतन का त्वरण क्या है ? 

उत्तर :-जब कोई वस्तु मुक्त रूप से पृथ्वी की ओर गिरती है तो इसमें एक त्वरण उत्पन्न होता है जिसे मुक्त गुरुत्व त्वरण कहते हैं। 


Q. 9)पृथ्वी तथा किसी वस्तु के बीच गुरुत्वीय बल को हम क्या कहेंगे? 

उत्तर :-पृथ्वी और किसी वस्तु के बीच गुरुत्वीय बल को भार कहेंगे। 

Q. 10)एक व्यक्ति A अपने एक मित्र के निर्देश पर ध्रुवों पर कुछ ग्राम सोना खरीदता है। वह इस  दोनों सोने को विषुवत वृत्त पर अपने  मित्र को देता है। क्या उसका मित्र खरीदे हुए सोने के  भार से  संतुष्ट होगा।  यदि नहीं तो क्यों  ? 

उत्तर :- ध्रुवों पर g का मान अधिक तथा विश्वत रेखा पर कम होता है। इसके कारण ध्रुवों पर किसी वस्तु का भार विषुवत वृत्त की अपेक्षा अधिक होगा। जब एक व्यक्ति अपने मित्र के निर्देश पर ध्रुवों पर कुछ ग्राम सोना खरीदेगा तथा विषुवत रेखा पर इस सोना को अपने मित्र के पास भेजेगा।

Q. 11) एक कागज कि सीट उसी प्रकार की सीट को मरोड़ कर बनाई गई गेंद से धीमी क्यों गिरती है ?

उत्तर :- क्योंकि कागज किस चीज का क्षेत्रफल मरोड़ कर बनाई गई गेंद के क्षेत्रफल से अधिक होगा और इस पर हवा का दबाव भी ज्यादा होगा इसलिए वह धीमी से गिरेगा।

Q. 12) चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वीय बल पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय बल की अपेक्षा 1/6 गुना है। एक 10 Kg की वस्तु का चंद्रमा पर तथा पृथ्वी पर न्यूटन में भार क्या होगा?

उत्तर :- m=10kg , 
पृथ्वी पर भार = mg =10×9.8=98N

चंद्रमा पर भार =mg/6=10×9.8/6=16.3N


Q. 13) एक गेंद ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर 49m/s के वेग से फेंकी जाती है। परिकलन कीजिए 

a) अधिकतम ऊंचाई जहां तक की गेंद पहुंचती है 
b) पृथ्वी की सतह पर वापस लौटने में लिया गया कुछ समय।
उत्तर :- u=49m/s, g= -9.8m/s^2

a) v^2 – u^2=2gh

 0^2 – 49^2 = 2×9.8×h 

   -2401/-19.6     =   h

   122.5 m        =  h

b) v = u + at

    0 = 49 + (-9.8) ×t

   -49 = -9. 8t

  t  =  5s

Q.14) 19.6 मीटर ऊंची एक मीनार की चोटी से एक पत्थर  छोड़ा जाता है। पृथ्वी पर पहुंचने से पहले इसका अंतिम वेग ज्ञात करें? 

उत्तर :- h=19.6m,  u=0m/s ,   v=? 
हम जानते हैं की

 v^2 – u^2=2gh

v^2 – 0    =2×9.8×19.6

v^2        =  384.16

v           = 19.6m/s


Q. 15) कोई पत्थर उर्ध्वधार दिशा मे उपर की ओर 40m/s के प्रारंभिक वेग से फेंका गया हैं g=16m/s^2 लेते हुए पत्थर द्वारा पहुंची अधिकतम उचाई ज्ञात कीजिए  नेट विस्थापन तथा पत्थर द्वारा चली गई कुल दूरी कितनी होगी  ? 

उत्तर :- 
u =40m/s  , v=0m/s  g=-10m/s^2   h=  ? 
हम जानते हैं की

 v^2 – u^2=2gh

(0)^2 – (40)^2 = 2×-14×h

h      =  80m

कुल विस्थापन =0

Q. 16) थ्वी तथा सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण बल परिकलन कीजिए दिया है। पृथ्वी का द्रव्यमान =6×10^24kg तथा सूर्य का द्रव्यमान =2×10^30kg दोनों के बीच औसत दूरी = 1.5 × 10^11m

उत्तर :- m=6×10^24 , M=2×10^30kg

 d=1.5×10^11m  f = ? 

हम जानते हैं की

F =GMm/d^2

F =6.67×10^11×6×10^24×2×10^30(1.5×10^11)^2

F = 35.57×10^44N 

Q. 17) कोई पत्थर 100m ऊंची किसी मीनार की चोटी से गिराया गया और उसी समय कोई दूसरा पत्थर 25m/s के वेग से उर्ध्वधार देता में ऊपर की ओर फेंका गया। परिकलन कीजिए कि दोनों पत्थर कब और कहां मिलेंगे।

उत्तर :- h =100m

  पहला  पत्थर के लिए, 
u=0,      h=(100-x)m

h=ut+1/2gt^2 
       
(100-x) =0×t+1/2×9.8×t^2

(100-x) = 4.9t^2

x    = 100 – 4.9t^2   समीo   1

दूसरा पत्थर के लिए, 
u =25m/s, h = x

h = ut + 1/2gt^2

x = 25t + (1/2 ×-9.8×t^2) 

x = 25t + 4.9t^2   समीo   2

समीo1   और  समीo2  से
x = 25×4 – 4.9×(4)^2

x = 100 – 78.4

x = 21.6m

दोनो पत्थर 4s के पश्चात् 21.6m की ऊंचाई पर मिलेंगे

Q. 18) किसी द्रव में डूबोई गई। वस्तु पर उत्प्लावन बल किस दिशा में कार्य करता है? 

उत्तर :- उत्प्लावन बल ऊपर दिशा में कार्य करता है। 

Q. 19) पानी के भीतर किसी प्लास्टिक के गुटके को छोड़ने पर यह पानी के पृष्ठ पर क्यों आ जाता है। 

उत्तर:- प्लास्टिक के गुटके पर उत्प्लावन बल उसके बाहर की अपेक्षा अधिक लगता है तथा इसका घनत्व जल के घनत्व से कम होता है। इसलिए यह पानी के पृष्ठ पर आ जाता है।

Q. 20) 50 ग्राम के किसी पदार्थ का आयतन 20 सेंटीमीटर घन है। यदि पानी का घनत्व 1gcm^-3 हो तो पदार्थ तैरेगा या डूबेगा ?

उत्तर :- दिया हैं कि
m=50g,    v=20cm^3

हम जानते हैं की

d =m/v  = 50/20 = 2.5g/cm^3

पदार्थ का घनत्व जल के घनत्व से अधिक हैं इसलिए पानी मे डूब जाएगा 


Q. 21) 500 ग्राम के एक मोहर बंद पैकेट का आयतन 350 सेंटीमीटर घन है। पैकेट 1 सेंटीमीटर प्रति घन घनत्व वाले पानी में तैरेगा या डूबेगा। इस पैकेट द्वारा विस्थापित पानी का द्रव्यमान कितना होगा?

उत्तर :- दिया हैं
m=500g,  v=350cm^3

हम जानते हैं की

d =m/v = 500/350 = 1.428g/cm^3

पैकेट का घनत्व जल के घनत्व अधिक है। अतः यह जल में डूब जाएगा। पैकेट उतना ही आयतन जल को विस्थापित करेगा जितना इसका आयतन होगा।

Note :- तो आज के इस गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर class 9 (2022)  वाले पोस्ट पर हम N.C.E.R.T book के chapter 10 का Question answer को dekha आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट पसन्द आया होगा इसलिए आप इस अपने दोस्तों के बीच इसे जरूर share करे 

Read more….