तत्वों का आवर्त वर्गीकरण प्रश्न उत्तर ll class 10 science chapter 5 in hindi medium

दोस्तों आज के इस पोस्ट पर हम  तत्वों का आवर्त वर्गीकरण प्रश्न  उत्तर को बताए हैं तो चलिए समय को बर्बाद नही करते हुए शुरु करते हैं   

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  

तत्वों का आवर्त वर्गीकरण प्रश्न उत्तर


   पेज न० 

1.) क्या डोबेराइनर के त्रियक, न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में भी पाए जाते हैं? तुलना करके पता कीजिए। 

उत्तर : हां डोबेराइनर के त्रियक न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में पाए जाते हैं। लिथियम, सोडियम तथा पोटेशियम होते हैं अष्टक के स्तंभ में।

2.) डोबेराइनर के वर्गीकरण के क्या सीमाएं हैं 

उत्तर : डोबेराइनर ने उस समय तक खोज गए तत्त्वों में से केवल तीन त्रियक ही प्राप्त हो सका 

3.) न्यूलैंडस के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएं हैं। 

उत्तर : इनका नियम कैल्शियम यानी हल्के तत्त्वों तक ही लागू हो सका।

इन्हे भी पढ़े

कार्बन एवं उसके यौगिक के प्रश्न उत्तर

धातु एवं अधातु के प्रश्न उत्तर

 

 पेज न०

1.)आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेंडलीफ की आवर्त सारणी की विभिन्न विसंगतियों को दूर किया गया है? 

उत्तर : निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा मेंडलीफ के आवर्त सारणी की विसंगतियों को दूर किया गया है। 

i)सारणी का आधार परमाणु संख्या रखा गया।

ii)समस्थानिक का स्थान भी निश्चित किया।

iii)हाइड्रोजन को समूह एक में रखा।

2.) मैग्नीशियम की तरह रसायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए। आप के चयन का क्या आधार है। 

उत्तर : बेरिलियम और कैल्शियम मैग्नीशियम की तरह ही क्रियाशील है क्योंकि इनकी संयोजकता समान है।

3.) तत्व के नाम बताएं 

i)तीन तत्व जिनके सबसे बाहरी कोष में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो 

ii)दो तत्व जिनके सबसे बाहरी कोष में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित 

iii)तीन तत्व जिनका बाहरी कोष पूर्ण हो 

उत्तर : i)लिथियम, सोडियम, पोटैशियम 

ii)मैग्निशियम, बेरिलियम , 

iii)हिलियम ,नियॉन ऑर्गन।

4.) i)लिथियम ,सोडियम ,पोटैशियम यह सभी धातुएं जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती है। क्या इन तत्वों के परमाणु में कोई समानता है? 

ii)हिलियम एक अक्रियाशील गैस है जबकि नियॉन की अभिक्रियाशिलता अत्यंत कम है। क्या इनके परमाणुओं में कोई समानता है। 

उत्तर : i)इनकी बाहरी कक्षा में एक इलेक्ट्रॉन होता है।

ii)इनमें समानता यह है कि इनके बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रॉन पूर्ण रूप से भरा होता है।

5.) आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दस तत्वों में कौन सी धातु है? 

उत्तर : आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दस तत्वों में से हिलियम और बेरिलियम धातु हैं। 

6.)आवर्त सारणी में इनके स्थान के आधार पर इनमें से किस तत्व में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण की विशेषता है। Ga   Ge  As  Se  Be

उत्तर : Ga

 अभ्यास के प्रश्न 

1.)आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौन सा कथन असत्य है। 

i)तत्व के धात्विक प्रकृति घटती है। 

ii)संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है। iii)परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं। iv)इनकी ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं। 

उत्तर : iii) 

2.)तत्व X,XCl2 सूत्र वाला एक क्लोराइड बनाता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा।

i)Na ii)Mg iii) Al iv) Si 

उत्तर : ii) 

3.) किस तत्व में 

i)2 कोस है तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पुरित हैं ii)इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,2 है।
iii) कुल 3 कोस है तथा संयोजकता कोष में चार इलेक्ट्रॉन है।
iv) कुल दो कोष है तथा संयोजकता कोष में तीन इलेक्ट्रॉन है।
v) दूसरे कोष में पहले कोष से दुगने इलेक्ट्रॉन है।

उत्तर : 

i) नियॉन

ii) मैनिशियम

iii) सिलिकॉन

iv) बोरोन

v) कार्बन

4.)i) आवर्त सारणी में बोरोन के स्तंभ के सभी तत्व के कौन से गुणधर्म समान है। 

ii)आवर्त सारणी में क्लोरीन के स्तंभ के सभी तत्व के कौन से गुणधर्म समान है। 

उत्तर : 

i)तत्व के समान गुणधर्म यह है कि सभी तत्वों में संयोजकता इलेक्ट्रॉन 3 है। 

ii) फिलेरिन के स्तंभ के सभी तत्वों के यह गुणधर्म समान है कि सभी तत्वों में सात संयोजकता इलेक्ट्रॉन होते हैं और इनमें इलेक्ट्रॉन ग्रहण की प्रवृत्ति होती है।

5.) एक परमाणु का इलेक्ट्रोनिक विन्यास 2,8,7 हैं
i) इस तत्व की परमाणु संख्या क्या हैं ?
ii) निम्न में किस तत्व के साथ इसकी रसायनिक समानता होगी ? ( परमाणु संख्या कोष्ठक में दी गई )
N, F ,P ,Ar

उत्तर : 

i) 17

ii) F

6.) आवर्त सारणी में तीन तत्व A ,B तथा C स्थिति इस प्रकार है। अब बताइए कि
i) A यह धातु है या अधातु
ii) A कि अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम iii) C का आकार B से बड़ा होगा या छोटा 

iv) तत्व A, किस प्रकार के आयन, धनायन या ऋ आयन बनाएगा 

उत्तर : 

i) A एक अधातु है 

ii) A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है 

iii) C का आकार B से छोटा होगा 

iv) A ऋणआयन बनाएगा।

7.)नाइट्रोजन तथा फास्फोरस आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व है। इन दोनों तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत  होगा और क्यों

उत्तर : 

N का इलेक्ट्रोनिक विन्यास= 2,5 

P का इलेक्ट्रोनिक विन्यास = 2,8,5 

N अधिक ऋण आत्मक होगा क्योंकि यह समूह में ऊपर है और ऊपर से नीचे आने पर ऋणआत्मकता घटती है। 

8.) तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति से क्या संबंध है? 

उत्तर : चुकी आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों के गुण इनके परमाणु संख्या के आवर्ती फलन होते हैं। इसलिए समान भौतिक तथा रासायनिक गुण वाले तत्व को एक साथ रखा गया है जो कि परमाणु संख्या के बढ़ते हुए क्रम में है।

9.) आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्शियम के चारों ओर 12,19,21 तथा 38 परमाणु संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्शियम के समान है, 

उत्तर : इनमें से 12 और 38 तत्वों के बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है। अतः इनके भौतिक तथा रासायनिक गुण कैल्शियम के समान होंगे।

10.) आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए। 

उत्तर :आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडलीफ की आवर्त सारणी में अंतर 

i)मेंडलीफ की आवर्त सारणी तब बनी थी जब 63 तत्व ज्ञात थे परंतु आधुनिक आवर्त सारणी में 118 तत्व है 

ii) मेंडलीफ की आवर्त सारणी में कुछ तत्वों के लिए जगह छोड़ दिया गया था जो कि आधुनिक आवर्त सारणी में सभी व्यवस्थित है। 

iii)मेंडलीफ की आवर्त सारणी का आधार परमाणु द्रव्यमान है जबकि आधुनिक आवर्त सारणी का आधार परमाणु संख्या है। 

iv)मेंडलीफ की सारणी में कोबाल्ट  व निकैल तथा टेरिलियम व आयोडीन का स्थान गलत है, जबकि आधुनिक आवर्त सारणी में परमाणु संख्या के दृष्टिकोण से सभी को सही से रखा गया है।

Note : तो दोस्तों आपने देखा कि कैसे मैंने class 10 science chapter 5 in hindi medium  के प्रश्र उत्तर को बताया। अगर आपको इसमें कोई दिक्कत है तो हमे comment करके जरूर बताए 

 

Read more….

अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी class 10

Class 10th Chapter 1 science important questions