नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर -NCERT class 10th Question answer chapter 7th

 तो दोस्तो अगर आप भी google पर नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर को ढूंढ रहे है तो आप बिलकुल ही सही पोस्ट पर आ चुके है क्योंकि मैंने इस शानदार पोस्ट पर NCERT class 10th Question answer  को बताया है तो चलिए शुरु करते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर -NCERT class 10th Question answer chapter 7th

 

 

 

।। नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर -NCERT class 10th Question answer chapter 7th ।।

 

 

 पेज न०

1.) प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अंतर है?

उत्तर : प्रतिवर्ती क्रिया

•बाह्य उद्दीपन के प्रति होने वाली क्रिया जो स्वतः होती है, उसे प्रतिवर्ती क्रिया कहते हैं। 

•प्रतिवर्ती क्रिया मस्तिष्क के द्वारा नहीं नियंत्रित होती है। 

टहलना 

•टहलना मस्तिष्क के द्वारा नियंत्रित होता है। 

•टहलने की क्रिया को पूरा होने में पर्याप्त समय लगता है। 

2.) दो तंत्रिका कोशिका के मध्य अंतर्ग्रथन में क्या होता है? 

उत्तर : दो तंत्रिकाओं के बीच सिनेप्स दो तंत्रिका कोशिकाओं को सहसंबंध करता है। जब सूचना को प्रभावी अंगों से डेंड्राइड के द्वारा ग्रहण किया जाता है 

तो वह एकसौन के दूरस्थ बिंदु पर पहुंचने पर एसिटल कोलिन नामक हार्मोन का स्राव करता है जो सहसंबंध के रिक्त स्थान को भर देता है और दूसरे तंत्रिका कोशिका में स्थानांतरित हो जाता है।

इन्हे भी पढ़े 

धातु एवं अधातु के प्रश्न उत्तर

अम्ल, क्षार एवं लवण प्रश्नोत्तरी class 10 

3.) मस्तिष्क का कौन सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है। 

पश्च मस्तिष्क की स्थिति और संतुलन को अनुरक्षण करता है। 

4.)हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं 

उत्तर : जब वातावरण में अगरबत्ती को जलाई जाती है तो इसका धुंआ वायु के साथ मिलकर हमारे नाक के द्वारा नासिका गुहा में चला जाता है 

और वहां पर उपस्थित तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा ग्रहण करके सामान प्रकार की कोशिकाओं द्वारा मस्तिष्क तक पहुंचाई जाती है जिससे हमें गंध का अनुभव होता है। 

5.)प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है 

उत्तर : चुकी प्रतिवर्ती क्रिया मेरुरज्जु के द्वारा नियंत्रित रहता है तथा यह प्रतिवर्ती क्रियाओ पश्चमस्तिष्क और मध्य मस्तिष्क के द्वारा भी नियंत्रित होता।

पेज न०

1.) पादप हार्मोन क्या है? 

उत्तर : पौधों की वृद्धि और विकास के लिए कुछ रसायनों का स्राव होता है जिसे पादप हार्मोन कहते हैं। 

2.)छुई मुई पौधे की पत्तियों की गति प्रकाश की ओर प्ररोह की गति से किस प्रकार भिन्न है। 

उत्तर : छुई मुई पौधों की गति स्पर्श के द्वारा संपन्न होता है जो कि बहुत ही तीव्र गति से होता है तथा इस प्रक्रिया में छुईमुई के पत्ती को छूने से ही पति का सारा जल पति के आधार में जमा हो जाता है। 

जिसके चलते सारा पत्ती नीचे की ओर लटक जाता है। पादपों में ऑक्सीन नामक हार्मोन का स्राव होता है जोकि पादप कोशिकाओं के विभाजन तथा उनकी लंबाई के लिए उत्तरदाई होता है 

और जब यह कोशिकाएं सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आती है। इन हार्मोन का स्राव होता है और अंधेरे में रह जा रहे कोशिका अंगों की ओर चले जाते हैं और उनकी लंबाई में वृद्धि करता है। 

3.) एक पादप हार्मोन का उदाहरण दीजिए जो वृद्धि को बनाता है। 

उत्तर :  जिब्बेरेलीन 

4.) किसी सहारे के चारों ओर एक प्रतान की वृद्धि में ऑक्सीन किस प्रकार सहायक है। 

उत्तर : प्रतान जैसी पौधों की कोशिकाओं में ऑक्सीन नामक हार्मोन पाए जाते हैं, जब यह कोशिकाएं सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में आती हैं 

तो ऑक्सीन हार्मोन निकलने लगते हैं और अंधेरे वाली विपरित दिशा की कोशिकाओं में चले जाते हैं और कोशिकाओं की स्थगित हो जाती है। लेकिन अंधकार वाली कोशिकाओं से तीव्रता से विभाजन होता है तथा लंबाई भी बढ़ती है।

 पेज न०

1.) जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है। 

उत्तर : हमारे जैसे बहूकोशिकीय उसके जीवन में लगभग 10 प्रकार की तंत्र होती है जो स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करती। 

यह सभी किसी न किसी रूप से एक-दूसरे से संबंधित होती है और सभी साथ साथ मिलकर किसी कार्य को समन्वयक करती है। 

2.)आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है। 

उत्तर : हमारे गला में थायराइड ग्रंथि पाई जाती है जिससे थायरोक्सिन हार्मोन का स्राव होता है और हमारे भोजन में आयोडीन की बहुत अल्प मात्रा होनी चाहिए, जिसकी मात्रा कम होती है 

तो इसकी कोशिकाओं में तीव्रता से वृद्धि होती है तथा हार्मोन की उत्पादन को कम कर देती है जिससे यह फूल कर बाहर की ओर निकल जाती है जिससे घेंघा रोग कहते हैं इसलिए हमें भोजन में आयोडीन युक्त नमक खाना चाहिए। 

3.) जब एड्रीनलीन रुधिर में प्रवाहित होती है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है।

उत्तर : एड्रीनलीन हार्मोन का स्त्राव एंड्रिनल ग्रंथि से होता है जो हमारे शरीर में हृदय की गति, क्रोध, तनाव जैसी अवस्थाओं को नियंत्रित करता है। 

4.)मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन का इंजेक्शन देकर क्यों की जाती है। 

उत्तर : हमारे शरीर में अग्नाशय ग्रंथि से इंसुलिन हार्मोन का स्त्राव होता है जो शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। 

यदि यह उचित मात्रा में स्रावित नहीं होता है तो रुधिर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है जिससे कई प्रकार के हानिकारक प्रभाव उत्पन्न होता है।

 अभ्यास के प्रश्न 

1.) निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन है? a.)इंसुलिन
b.)थायरोक्सिन
c.)एस्ट्रोजन
d.)साइटोकिनिन
 

उत्तर : d 

2.)दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को क्या कहते हैं? 

a.)द्रुमिका
b.) सिनेप्स
c.) एकजान
d.) आवेग
 

उत्तर : b 

3.) मस्तिष्क उत्तरदाई है।
a.)सोचने के लिए
b.)ह्रदय स्पंदन के लिए
c.)शरीर का संतुलन बनाने के लिए
d.)उपयुक्त सभी 

उत्तर : d

4.) हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है, ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहां ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हो। क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है  

उत्तर : हमारे शरीर में ग्राही बाह्य उद्दीपन की सूचनाओं को ग्रहण करके मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु की कोशिकाओं तक पहुंचाता है। 

यदि तंत्रिका द्वारा प्राप्त सूचना आगे की तंत्रिका कोशिकाओं के अभाव के कारण नहीं पहुंच पाता है तो उसे आगे पेशी में उपस्थित प्रोटीन में परिवर्तन के कारण होता है। 

5.)एक तंत्रिका कोशिका की संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : तंत्रिका तंत्र का संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई तंत्रिका कोशिका होता है जो सूचनाओं को प्राप्त करके आगे की ओर भेजता है। 

6.)पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है? 

उत्तर : पादपों में प्रकाश अनुवर्तन प्रकाश की ओर होता है। 

7.)पादपों में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है? 

उत्तर : पादपों में पादप हार्मोन के द्वारा रासायनिक समन्वय होता है।

8.)मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों को आने में व्यवधान होगा। 

उत्तर : यदि मेरुरज्जु को किसी प्रकार आघात पहुंच जाए तो प्रतिवर्ती क्रिया के पूर्ण होने में बहुत समय लग जाएगा, जिसके कारण शरीर का प्रभावित अंग क्षतिग्रस्त हो जाएगा। 

9.)एक जीव नियंत्रण एवं समन्वय के तंत्र की क्या आवश्यकता है? 

उत्तर : सभी प्राणियों में नियंत्रण एवं समन्वय करने वाले तंत्र की आवश्यकता होती है। यदि एक विद्युत आवेश जनित करने के अतिरिक्त उद्दीपन कोशिकाओं एवं रासायनिक यौगिक विमोचन करना प्रारंभ कर दें 

तथा निकटवर्ती सभी कोशिकाओं के पास इस योगिक को संसुचित करने के संसाधन हो तो उन की सतह पर विशेष अनुभव का उपयोग करके विशेषताओं का अभिज्ञान करने योग्य होंगे।

10.) अनैच्छिक क्रिया तथा प्रतिवर्ती क्रिया एक दूसरे से किस प्रकार भिन्न है। 

उत्तर : बाह्य उद्दीपन के प्रति होने वाले विपरीत दिशा में परिवर्तन को प्रतिवर्ती क्रिया करते हैं। एक प्रकार का अनैच्छिक क्रिया होता है। इन क्रियाओं में मस्तिष्क और मेरुरज्जु का नियंत्रण होता है।

11.) जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तथा हार्मोन क्रिया विधि की तुलना तथा व्यक्तित्व कीजिए। 

उत्तर : जंतुओं में समन्वय एवं नियंत्रण 

•जंतुओं में समन्वय एवं नियंत्रण केंद्रीय एवं परिधीय तंत्रिका के द्वारा होता है। 

•यह क्रियाएं तीव्रता से होती है। 

•यह क्रियाएं शरीर के अंदर तथा बाहर दोनों ओर होती है। 

जंतुओं में हार्मोन 

•जंतुओं में क्रियाओं का नियंत्रण ग्रंथि से स्रावित हार्मोन से होता है। 

•यह क्रियाएं धीरे-धीरे होती है। 

•यह क्रिया में केवल शरीर के अंदर होती है।

12.) छुई मुई पादप में गति तथा हमारी टांग में होने वाली गति के तरीके क्या अंतर हैं? 

उत्तर : छुई मुई पादप में गति 

•इस प्रकार की गति अस्पष्ट के कारण होती है। 

•इस प्रकार की गति में किसी भी अंग का सहयोग नहीं होता है। 

•इसमें स्पर्श बिंदु एवं गति बिंदु दोनों अलग-अलग होता है। 

हमारी टांग में होने वाली गति 

•इस प्रकार की गति मस्तिष्क एवं मेरुरज्जु के द्वारा नियंत्रित होती है। 

•इस प्रकार की गति में परिधीय तंत्रिका तंत्र का सहयोग लिया जाता है। 

•इसमें वैद्युत रसायन क्रिया होती है।

 

Note : तो आपने देखा की कैसे मैंने इस post पर नियंत्रण एवं समन्वय प्रश्न उत्तर को बताया अगर आपको इसमें कोई दिक्कत हैं तो हमे जरूर बताएं 

 

Read more…..

Class 10th Chapter 1 science important questions