प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन प्रश्न उत्तर class 10th -(2023)

तो दोस्तों अगर आप भी google पर प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन के प्रश्न उत्तर को ढूंढ रहे है तो आप बिल्कुल ही सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि मैंने यहां इसी के बारे में बताया हैं तो चलिए बीना देरी के शुरु करते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन

प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन प्रश्न उत्तर

पेज न० 303

1.) पर्यावरण मित्र बनने के लिए आप अपनी आदत में कौन से परिवर्तन ला सकते हैं

उत्तर: पर्यावरण मित्र बनने के लिए हमारे आदतों में परिवर्तन

•आवश्यकतानुसार भोजन का प्रयोग करेंगे

•अनावश्यक रूप से नल को खुला नहीं छोड़ेंगे

कार्य समाप्त हो जाने के बाद हम सभी विद्युत यंत्र का स्विच बंद कर देंगे

•वाहनों में सीएनजी का इस्तमाल करेंगे

2.) संसाधनों के दोहन के लिए कम अवधी के उद्देश्य के लिए क्या लाभ हो सकते हैं

उत्तर : प्रकृतिक संस्थान जैसे वनों के लकडियों का प्रयोग सभी व्यक्तियों के लिए होना चाहिए तथा हमें वनों के उत्पादन को संग्रह नहीं करना चाहिए और साथ में लकड़ियों का प्रयोग मकान बनाने , फर्नीचर बनाने जैसे कार्यों में ही करना चाहिए

3.) यह लाभ ,लंबी अवधी को ध्यान में रखकर बनाई गई परियोजनाओं के लाभ से किस प्रकार भिन्न है

उत्तर : वनों से कम समय के लिए लाभ केवल व्यक्तिगत रूप से ही हो सकती है है लम्बे समय तक लाभ लेने के समूह में इस्तमाल करना होगा।

कुछ समय के लाभ के लिए वृक्षों को काटा जाता हैं लेकिन लंबे समय के लाभ के लिए वृक्षों को यथावत रखा जाता हैं अपलवाधी के लाभ से भूमि पर पेड़ नहीं रहते हैं और मृदा अपरदन हो जाता हैं

4.) क्या आपके विचार में संसाधनों का समान वितरण होना चाहिए? संसाधनों के असमान वितरण के विरुद्ध कौन-कौन सी ताकत कार्य कर सकती है।

उत्तर : हां, हमारे विचार में संसाधनों का सामान वितरण होना चाहिए क्योंकि संसाधन पर सबका हक है। चाहे वह अमीर हो या गरीब सरकारी कर्मचारियों के द्वारा वनों का संरक्षण किया जाता है।

इसके लिए सरकार कुछ नियम एवं कानून पारित करती है जो इस प्रकार है। नियमानुसार

•जंगलों में शिकार पर पाबंदी

•जंगलों में हरे वृक्ष नहीं काटने देना।

पेज़ न०

1.) हमें वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करना चाहिए

उत्तर : वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण करने के पीछे के कारण इस प्रकार हैं।

•फल, औषधियां तथा सब्जियां प्राप्ति के लिए

•लकड़ियों की प्राप्ति के लिए

•वन पर्यावरण एवं वातावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए

•नियमित रूप से वर्षा के लिए

•वन्य प्राणियों के कारण ही खाद्य श्रृंखला बनी रहती है। इसके लिए

•कुछ जानवरों से ऊन, त्वचा, दांत इत्यादि बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति के लिए

2.)संरक्षण के लिए कुछ उपाय सुझाए।

उत्तर : वन संरक्षण के उपाय इस प्रकार है। •जंगलों के निकट स्थानीय लोगों को जंगल की रक्षा के लिए नियुक्त करना

•वनों की सुरक्षा के लिए नियम बनाना •सरकारी लोगों को जंगल के संरक्षण के लिए प्रशिक्षित करना।

पेज न०

1.)अपने निवास क्षेत्र के आसपास जल संरक्षण की परंपरा पद्धति का पता लगाइए।

उत्तर : जल संरक्षण की परंपरा प्रणाली इस प्रकार है।

•खेती के लिए आहरा का निर्माण कराकर जल का संरक्षण किया जाता था।

•मानसून की वर्षा को बांध बनाकर उसे रोका जाता था।

•पशुओं की प्यास बुझाने के लिए नदी का इस्तेमाल किया जाता था।

2.)इस प्रणाली की पेयजल व्यवस्था से तुलना कीजिए।

लगभग 400 वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक व्यक्ति स्थानीय नहर तंत्र का निर्माण किया जिसका उद्देश्य सिंचाई करना था। इस तंत्र को कुल्ह कहा गया। इस तंत्र में बहते हुए जल को मानव निर्मित नहरों में मोड़ दिया गया था, जिसने अनेक गांवों में जल का वितरण किया जो नीचे की ओर पहाड़ी के नीचे स्थित थे इस जल का उपयोग वृक्षों की सिंचाई हेतु किया गया।

यह कूल्ह दो या तीन लोगों द्वारा प्रबंधित किया गया जिन्हे ग्रामवासियों द्वारा वेतन दिया जाता था। बाद में पर्वतीय जल प्रबंधन को सिंचाई विभाग ने अपने अधिकार में ले लिया। इनमें से अधिकांश ने स्वयं को इससे अलग कर लिया। यह तंत्र मैदानी भागों में प्रचलित नहीं था। इसका कारण नदी तथा नहर तंत्र का उपस्थित होना था। वर्तमान काल में जल की अधिक खपत के कारण तथा जल के प्रभाव के कारण जल संग्रहण के नए तरीकों की खोज की गई जो कुल्ह से कुछ भिन्न है।

इन्हे भी पढ़े (केवल आपके लिए)

ऊर्जा के स्रोत कक्षा 10 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर

विद्युतधारा के चुम्बकीय प्रभाव प्रश्न उत्तर -NCERT (2023)

प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन के अभ्यास के प्रश्न

1. अपने घर को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए आप उसमें कौन कौन से परिवर्तन सुझा सकते हैं?

उत्तर : अपने घर को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए सुझाव

•पर्यावरण में गंदगी नहीं फैलाएंगे

•अनावश्यक रूप से पेड़ नहीं काटेंगे।

•जंगलों में जानवरों का शिकार नहीं करेंगे।

•पर्यावरण दूषित करने वाले वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

2.) क्या आप अपने विद्यालय में कुछ परिवर्तन सुझा सकते हैं जिनसे इसे पर्यानुकूलित बनाया जा सके।

उत्तर : हम अपने विद्यालय में पर्यानुकूलित बनाने के लिए इन नियमों को अपनाएंगे। •स्कूल के बगीचा में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे।

•प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

•पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाएंगे। •बच्चों को पर्यावरण की अहमियत बताएंगे।

3.)इस अध्याय में हमने देखा कि जब हम वन एवं वन्य जंतुओं की बात करते हैं तो चार मुख्य दावेदार सामने आते हैं। इनमें से किसे वन उत्पाद प्रबंधन हेतु निर्णय लेने के अधिकार दिए जा सकते हैं?आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

उत्तर : सबसे जरूरी है कि हम जंगल को बचाएं क्योंकि जंगल के बचे रहने से पूरा पर्यावरण संतुलित रहेगा तथा प्रकृति में संतुलन स्थिर रहेगा।

4.) अकेले व्यक्ति के रूप में आप निम्न के प्रबंधन में क्या योगदान दे सकते हैं।

(a) वन एवंवन्य जंतु

(b) जल संसाधन

(c) कोयला एवं पेट्रोलियम ?

उत्तर : अकेले व्यक्ति के रूप में हम वन एवं वन्य जंतु का प्रबंधन में योगदान देंगे।

5.) अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?

उत्तर : अकेले व्यक्ति के रूप में प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए हम इन उत्पादों को आवश्यकतानुसार ही उपयोग में लाएंगे।

6.) निम्न से संबंधित ऐसे पाँच कार्य लिखिए जो आपने पिछले एक सप्ताह में किए हैं-

(a) अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण।

(b) अपने प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव को और बढ़ाया है।

उत्तर : a.) प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण में मेरे द्वारा अपनाए गए कदम पेड़ को लगाएं। •जानवरों को बचाने के लिए पोस्टर लगाएं। •संसाधनों का जरूरी के हिसाब से इस्तेमाल किए

•जल की बर्बादी कम किए।

•संसाधनों की समाप्ति के बारे में लोगों को जागरूक किए।

b.) प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव को और बढ़ाया।

•पेड़ लगाने पर भरपूर जोड़ दिए।

•पेड़ काटने वालों को शिकायत दर्ज कराया।

•संसाधनों के संरक्षण के लिए सरकार से गुहार लगाई।

•लोगों को बहुत ही जागरूक किया।

•संसाधनों की अहमियत लोगों को बताएं। 

Read more….

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 12 प्रश्न उत्तर हिंदी में

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 11 नोट्स Ncert

FAQ :

1.)प्राकृतिक संसाधनों का संपोषित प्रबंधन क्या है?

उत्तर : इसका तात्पर्य है कि ऐसा विकास जिसके कारण पर्यावरण पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं हो और मनुष्य की आवश्यकता की पूर्ति हो सके और इसका संरक्षण भी हो पाए तो उसे प्राकृतिक संसाधनों का संपोषित प्रबंधन करते हैं।

2.)प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन कैसे करें?

उत्तर : प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन के लिए उपाय

•भूमि का उपयोग प्रयोजना

•वर्षा जल संरक्षण

•मृदा संरक्षण

3.)प्राकृतिक संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर : प्राकृतिक संसाधन दो प्रकार के होते हैं। a.)नवीकरणीय संसाधन b.)अनवीकरणीय संसाधन

4.)संपोषित प्रबंधन क्या है? उदाहरण 

उत्तर : ऐसा प्रबंधन जो प्रकृति संसाधनों के उपयोग के ऐसे तरीके से करता है कि वह वर्तमान और भविष्य में मानव की आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

Canclustion : वैसे तो प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन chapter exam के दृष्टिकोण से कोई खास मायने नही रखता है लेकीन इसके प्रश्न उत्तर हमारे लिए काफ़ी ज्यादा ही जरुरी हैं इसलिए हमे प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन chapter को पढ़कर इसके महत्त्व को अपने जीवन में उतारना चाहिए।