बल तथा गति के नियम प्रश्न उत्तर 2022

Hellow दोस्तों, तो आज के इस post मे हम बल तथा गति के नियम प्रश्न उत्तर 2022 के बारे मे जानेंगे साथ मे class 9th chapter 9 के प्रश्न उत्तर जोकि बीच मे होते हैं उनको भी जानेंगे.. तो चलिए शुरू करते हैं 

Contents hide
1 पेज नo – 131
2 पेज नo : 140
4 3.) बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से क्यों बांधा जाता है
4.17 17.)अख्तर , किरण और राहुल किसी राजमार्ग पर बहुत तीव्र गति से चलती हुई कार में सवार है। अचानक उड़ता हुआ कोई कीड़ा है। गाड़ी के सामने के शीशे से टकराया और वह शीशे से चिपक गया था। अख्तर और किरण इस स्थिति पर विवाद करते हैं। किरण का मानना है कि कीड़े के संवेग का परिवर्तन का परिणाम कार के संवेग के परिमाण की अपेक्षा बहुत अधिक है। अख्तर ने कहा कि चुकी कार का वेग बहुत अधिक था अतः कारण एक कीड़े पर अधिक बल लगाया जिसके कारण कीड़े की मौत हो गई। राहुल ने एक नया तर्क देते हुए कहा कि कार तथा कीड़ा दोनों पर समान बल लगा और दोनों के संवेग में बराबर परिवर्तन हुआ। इन विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया दें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

                  पेज नo – 131

1.)निम्न में किसका जड़त्व अधिक है। 

a.एक रबर की गेंद एवं उसी प्रकार का पत्थर

b. एक साइकिल एवं एक रेलगाड़ी

c. ₹5 का एक सिक्का ₹1 का सिक्का

उत्तर : (a) गेंद के आकार का पत्थर एक रेलगाड़ी ₹5 का एक सिक्का

2.)नीचे दिए गए उदाहरण में गेंद का वेग कितनी बार बदलता है जानने का प्रयास करें। फुटबॉल का एक खिलाड़ी गेंद पर किक लगाकर गेंद को अपने टीम के दूसरे खिलाड़ी के पास पहुंचाता है। दूसरा खिलाड़ी उस गेंद को किक लगाकर गोल की ओर पहुंचाने का प्रयास करता है। विपक्षी टीम के गोलकीपर गेंद को पकड़ता है और अपनी टीम के खिलाड़ी की ओर किक लगाता है। इसके साथ ही उस कारण की पहचान करें जो प्रत्येक अवस्था में बल प्रदान करता हैं

उत्तर : चार बार वेग बदलता हैं

3.)किसी पेड़ की शाखा को तीव्रता से हिलाने पर कुछ पत्तियां झड़ जाती है। क्यों 

उत्तर : क्योंकि पतियों की प्रारंभिक अवस्था विराम अवस्था होती है जो कि जड़त्व के कारण वह उसी अवस्था को बनाए रखना चाहती है, लेकिन जब पेड़ की शाखा को जोर से ही लाया जाता है तो उस पर असंतुलित बल कार्य करता है जिसके कारण पेड़ से पत्तियां झड़ जाती है। 

Read more… 👇👇

गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर class 

हम बीमार क्यों होते हैं class 9 notes

4.)जब कोई गतिशील बस अचानक रूकती है तो आप आगे की ओर झुक जाते हैं और जब विराम अवस्था में गतिशील होती है तो पीछे क्यों गिर जाते हैं क्यों ? 

उत्तर : जब बस गति अवस्था में होती है तो बस के साथ-साथ हमारा शरीर भी गति अवस्था में रहता है। परंतु जब हम रुक जाते हैं तो हमारे शरीर का निचला भाग विराम अवस्था में आ जाता है। परंतु जड़त्व के कारण ऊपर का भाग गति अवस्था में ही रहने की चेष्टा करता है। जिस कारण हम आगे की ओर झुक जाते हैं। 

इसी प्रकार जब हम विराम अवस्था में चलती हुई बस से हमारे शरीर का निचला भाग गति अवस्था में रहता है जबकि ऊपरी जड़त्व के कारण विराम अवस्था में ही रहना चाहता है। अतः हम पीछे क्यों गिर जाते हैं

                 पेज नo : 140 

1.)यदि क्रिया सदैव प्रतिक्रिया के बराबर है तो स्पष्ट कीजिए कि घोड़ा गाड़ी को कैसे खींच पाता है  ? 

 उत्तर : क्योंकि जब गाड़ी को घोड़े के द्वारा खींचा जाता है तो वह अपने से जमीन को पीछे की ओर दबाता है जबकि जमीन का प्रतिक्रिया बल दो भागों में बंट जाता है । एक ऊपर की ओर जो घोड़े को संतुलित करता है और दूसरा नीचे की ओर जो गाड़ी को आगे की ओर गति कराता है।

2.)एक अग्निशमन कर्मचारी को तीव्र गति से बहुतायत मात्रा में पानी फेंकने वाली रबड़ की नली को पकड़ने में कठिनाई क्यों होती है। स्पष्ट करें

उत्तर : क्योंकि पानी की धारा का वेग बहुत अधिक होता है तथा उतना ही वेग से पाइप को पीछे की ओर धकेलता है। जिस कारण अग्निशमन कर्मचारी को नली पकड़ने में कठिनाई होती है। 

3.) एक 50 ग्राम द्रव्यमान की गोली 4Kg द्रव्यमान की रायफल से 35m/s प्रारंभिक वेग से छोड़ी जाती है। राइफल के प्रारंभिक प्रक्षेपित वेग की गणना करें।

उत्तर : m1=50g,  m2=0.05Kg,  m2=4Kg, u1=0,  u2=0,  v1=35m/s,  v2=? 

संवेग संरक्षण के नियमानुसार, 

m1×u1 + m2×u2  = m1×v1 + m2×v2 

0.05×0 + 4×0 = 0.05×35 + 4×v2

0  =    1.75  +    4×v2

-4v2  = 1.75

v2 = 1.75/-4

v2 = -0. 437m/s

ऋणात्मक चिन्ह बताता हैं की गोली विपरीत दिशा मे गति करेगा 

4.) 100 ग्राम और 200 ग्राम द्रव्यमान के दो वस्तु में एक ही रेखा के अनुदेश एक ही दिशा में क्रमश 2m/s और 1m/s के वेग से गति कर रही है। दोनों वस्तु टकरा जाती है। टक्कर के पश्चात प्रथम वस्तु का वेग 1.67m/s हो जाता है तो दूसरी वस्तु का वेग ज्ञात करें।

उत्तर : m1=100g, = 0.1Kg,  m2=200g=0.2Kg, u1=2m/s, u2 = 1m/s,  v1 =1.67m/s,  v2=? 

संवेग संरक्षण के नियमानुसार, 

m1×u1 + m2×u2 = m1×v1 + m2×v2 

0.1×2 + 0.2×1 = 0.1×1.67 + 0.2×v2

0.2 + 0.2 = 0.167 + 0.2×v2

0.4 = 0.167 + 0.2×v2

0.2×v2 = 0.4 – 0.167 

0.2×v2 = 0.233

v2 = 0.233/0.2 = 1.17m/s

               अभ्यास के प्रश्न

1.) क्या किसी भी वस्तु के लिए अशून्य वेग से गति करना संभव है। यदि हां तो वस्तु के वेग के परिमाण एवं दिशा पर लगने वाली शर्तों का उल्लेख करें। यदि नहीं तो कारण स्पष्ट करें।

उत्तर :  जब कोई वस्तु लगातार एक समान गति से गतिमान हो तो वह वस्तु शुन्य बाह्य असंतुलित बल अनुभव करती है। इसलिए किसी भी वस्तु के लिए अशुण्य वेग गति करना संभव है। ऐसी स्थिति में परिणाम एवं दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

2.)जब किसी छड़ी से एक दरी को पीटा जाता है तो धूल के कारण बाहर आ जाते हैं। स्पष्ट करें

उत्तर :  क्योंकि दरी को पीटने से पहले दरी विराम अवस्था में होता है और उसमें उपस्थित धूल कण भी विराम अवस्था में रहते हैं। जब दरी को छड़ी से पीटा जाता है। तो धूल कण जड़त्व के कारण विराम अवस्था में ही रहना चाहते हैं जिसके कारण दरी को पीटने में धूल कण बाहर आ जाते हैं।

3.) बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से क्यों बांधा जाता है

उत्तर :  जब गतिमान अवस्था में होती है तो सामान भी बस के साथ-साथ गतिमान अवस्था में रहता है। जब बस पर ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका जाता है तो सामान भी विराम अवस्था में आ जाता है। इसी प्रकार जब बस विराम अवस्था से चलती है तो उसकी छत पर रखा हुआ सामान विराम जड़त्व के कारण विराम अवस्था में ही रहना चाहता है। इसलिए बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से बांधा जाता है।

4.)किसी बल्लेबाज द्वारा क्रिकेट की गेंद को मारने पर जमीन पर लुढ़कती है। कुछ दूर चलने के पश्चात गेंद रुक जाती है। गेंद रुकने के लिए धीमी होती है क्योंकि

 a)बल्लेबाज ने गेंद को पर्याप्त प्रयास से हीट नहीं किया।

b) वेग गेंद पर लगाए गए बल के समानुपाती है। 

c) गेंद पर गति की दिशा के विपरीत एक बल कार्य कर रहा है।

d) गेंद पर कोई असंतुलित बल कार्यरत नहीं है। अतः गेंद विराम अवस्था में आने के लिए प्रयासरत है। 

उत्तर : (c), गेंद पर गति की दिशा के विपरीत एक बल कार्य कर रहा है। 

5.) एक ट्रक विराम अवस्था से किसी पहाड़ी से नीचे की ओर नियत तत्व से लुढ़कना शुरू करता है यह 20 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय करता है। इसका त्वरण ज्ञात करें। अगर इसका द्रव्यमान 7 मीट्रिक टन है तो इस पर लगने वाले बल की गणना करें। एक मीट्रिक टन = 1000Kg

उत्तर : s=400m, t=20s, 

m=7मीट्रिक टन =7×1000=7000Kg , F=?, a=? 

हम जानते हैं की, 

S = ut + 1/2at^2

400 = 0×20 + 1/2×a×20×20

400 = 200a

400/200 = a

a = 2m/s^2

F = ma

F = 700×2 

F = 14000N

6.)1kg द्रव्यमान के एक पत्थर को 20m/s के वेग से झील की जमी हुई सतह पर फेंका जाता है। पत्थर 50 मीटर की दूरी तय करने के बाद रुक जाता है। पत्थर और बर्फ के बीच लगने वाले घर्षण बल की गणना करे 

उत्तर : दिया हैं, 

m=1kg , u=20m/s, s=50m v=0, F=? 

हम जानते हैं कि, 

v^2 – u^2 =2as

(0) ^2 – (20) ^2 = 100a

-400 = 100a

a = -400/100

a = -4m/s

F = ma

F = 1×-4

F = 4N

7.)एक 8,000Kg द्रव्यमान का रेल इंजन प्रति 2000kg द्रव्यमान वाले पांच डिब्बों को सीधी पटरी पर खींचता है। यदि इंजन 40000 न्यूटन का बल आरोपित करता है तथा यदि पटरी 5000 न्यूटन का घर्षण बल लगाती है तो ज्ञात करें 

a) नेट त्वरण बल 

b)  रेल का त्वरण बल 

c) डिब्बे एक द्वारा डिब्बे दो पर लगाया गया बल

उत्तर : दिया हैं, 

इंजन का द्रव्यमान (m1) =8000kg

एक डिब्बे का द्रव्यमान = 2000kg

5 डिब्बे का द्रव्यमान (m2) = 2000×5 = 10000kg

इंजन द्वारा लगाया गया बल (F) = 40000N

पटरी का घर्षण बल (f) = 5000N

a) नेट त्वरण बल = F – f 

                        = 40000 – 5000

                        = 35000N

b) रेल का त्वरण = 35000/10000 = 3.5m/s^2

C) डिब्बे 1 द्वारा डिब्बे 2 पर लगाया गया बल                                                              =4×2000×3.5

                                               =28000N

8.)एक गाड़ी का द्रव्यमान 1500Kg है। यदि गाड़ी को के ऋणात्मक त्वरण के साथ विरामावस्था में लाना है तो गाड़ी तथा सड़क के बीच लगने वाला बल कितना होगा  ? 

उत्तर : दिया हैं,

m=1500Kg ,a = -1.7m/s^2 , F = ?

हम जानते हैं कि,

F = ma

F = 15000×-1.7 = -2550N

9.) किसी m द्रव्यमान की वस्तु जिसका वेग V है का संवेग क्या होगा  ?

 a) (mv)^2

b) mv^2

c) 1/2mv^2

d) mv

उत्तर : d

10.) हम एक लकड़ी के बक्से को 200N बल लगाकर उसे नियत वेग से फर्श पर धकलते हैं। बक्से पर लगने वाला घर्षण बल क्या होगा 

उत्तर : क्षैतिज बल = 200N

इसलिए डिब्बे पर आरोपित बल =200N

11.)दो वस्तुएं प्रत्येक का द्रव्यमान 1.5g है। एक ही सीधी रेखा में एक-दूसरे के विपरीत दिशा में गति कर रही है। टकराने से पहले का वेग 2.5m/s है। टकराने के बाद यदि दोनों जो एक दूसरे से जुड़ जाती है तब उनका सम्मिलित वेग क्या होगा?

उत्तर : m1=1.5kg, m2=1.5kg, u1=2.5kgm/s, 

u2=2.5m/s, v=? 

संवेग संरक्षण के नियमानुसार, 

m1×u1 + m2×u2 = m1×v + m2×v

1.5×2.5 + 1.5×-2.5 = (1.5+1.5)v

3.75 –  3.75 = 3v

0 = 3v

v = 0m/s

12.)गति के तृतीय नियम के अनुसार जब हम किसी वस्तु को धक्का देते हैं तो वस्तु उतने ही बल के साथ हमें भी विपरीत दिशा में धक्का देते हैं। यदि वह वस्तु ट्रक है जो सड़क के किनारे खड़ा है। संभवत हमारे द्वारा बल आरोपित करने पर भी गतिशील नहीं हो पाएगा। एक विद्यार्थी इसे वही साबित करते हुए कहता है कि दोनों बल विपरीत एवं बराबर है तो एक दूसरे को निरस्त कर देते हैं। इस तर्क पर अपने विचार दें और बताएं कि ट्रक गतिशील क्यों नहीं हो पाता है 

उत्तर : चूँकि तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया एक दूसरे के समान तथा विपरीत दिशा में होता है। सड़क के किनारे खड़े ट्रक को धक्का देकर यदि हम उसको गतिशील करना चाहें तो नहीं हो पाएगा क्योंकि ट्रक का द्रव्यमान बहुत अधिक है इसलिए ट्रक का जड़त्व भी अधिक होगा। 

Read More… 


13.) 200 ग्राम द्रव्यमान की एक हॉकी की गेंद 10m/s के वेग से सीधी रेखा में चलती हुई 5kg द्रव्यमान के लकड़ी के गुटके से संघट करती है तथा उससे जुड़ जाती है। उसके बाद दोनों एक साथ उसी रेखा में गति करते हैं। संघट के पहले और बाद के कुल संडे को की गणना करें। दोनों वस्तुओं की जुड़ी हुई अवस्था में वेग की गणना करे

उत्तर : m1, = 200g = 0.2kg , m2 = 5kg ,

 u1 =10m/s, u2 = 0 , v = ? 

संवेग संरक्षण के नियमानुसार, 

m1×u1 + m2×u2 = m1×v1 + m2×v2 

0.2×10 + 50 = 0.2×v + 5×v

2 + 0 = v(0.2+5) 

2  = 5.2v

v = 2/5.2

v = 0.38m/s

14.)10kg द्रव्यमान की एक गोली सीधी रेखा में 150m/s के वेग से चलकर एक लकड़ी के गुटके से टकराती है और 0.03 सेकंड के बाद रुक जाती है। गोली लकड़ी को कितनी दूरी तक भेजेगी ? लकड़ी के गुटके द्वारा गोली पर लगाए गए बल के परिमाण की गणना करें।

उत्तर : m=10g, = 0.01kg, u=150m/s,  v=0 t=0.03s

हम जानते हैं कि, 

v = u + at

0 = 150 + a×0.03

-0. 03a = 150

a = 150/-0.03

a = -5000m/s^2

v^2 – u^2 = 2aS

(0) ^2 – (150) ^2 = 2×-5000×S

-22500 = -10000S

S = 22500/10000

S = 2.25m

F = ma

F = 0.01×-5000

F = -50N

15.)एक वस्तु जिसका द्रव्यमान 1kg है। 10m/s के वेग से एक सीधी रेखा में चलते हुए विराम अवस्था में रखे 5kg द्रव्यमान के एक लकड़ी के गुटके से टकराती है। उसके बाद दोनों साथ साथ उसी सीधी रेखा में गति करते हैं। संघट के पहले तथा बाद के कुल संवेगों की गणना करें। आपस में जुड़े हुए संयोजन के वेग भी गणना करें।

उत्तर : m=1kg, m2=5kg, u1=10m/s, u2=0m/s

v=? 

संवेग संरक्षण के नियमानुसार, 

m1×u1 + m2×u2 = m1×v1 + m2×v2 

1×10 + 5×0 = 1×v + 5×v

10 + 0 = 6v

v = 10/6

v = 1.67m/s

16.) 100kg द्रव्यमान की एक वस्तु का वेग समान त्वरण से चलते हुए 6s से 5m/s से 8m/s हो जाता है। वस्तु के पहले और बाद के संवेग की गणना करें। उस बल के परिमाण की गणना करें जो उस वस्तु पर आरोपित है।

उत्तर : m=100kg, u=5m/s, v=8m/s, t = 6s

P1 = ? , P2 = ? , F = ? 

P1 = mu =100×5 = 500kgm/s

P2 = mv = 100×8 = 800kgm/s

F = ma= m(v-u/t) =100(8-5/6)  = 50

F = 50N

17.)अख्तर , किरण और राहुल किसी राजमार्ग पर बहुत तीव्र गति से चलती हुई कार में सवार है। अचानक उड़ता हुआ कोई कीड़ा है। गाड़ी के सामने के शीशे से टकराया और वह शीशे से चिपक गया था। अख्तर और किरण इस स्थिति पर विवाद करते हैं। किरण का मानना है कि कीड़े के संवेग का परिवर्तन का परिणाम कार के संवेग के परिमाण की अपेक्षा बहुत अधिक है। अख्तर ने कहा कि चुकी कार का वेग बहुत अधिक था अतः कारण एक कीड़े पर अधिक बल लगाया जिसके कारण कीड़े की मौत हो गई। राहुल ने एक नया तर्क देते हुए कहा कि कार तथा कीड़ा दोनों पर समान बल लगा और दोनों के संवेग में बराबर परिवर्तन हुआ। इन विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया दें। 

उत्तर : किरण का मानना है कि कीड़े के संवेग में परिवर्तन का परिमाण कार के संवेग के परिमाण की अपेक्षा बहुत अधिक है क्योंकि कीड़े के वेग में परिवर्तन का मान कार के वेग में परिवर्तन के मान से बहुत अधिक है। गलत है अख्तर का यह कहना है कि कार ने कीड़े पर बहुत अधिक बल लगाया। जो यह भी गलत है।

 इनमें राहुल का तर्क सही है। कार के साथ टकराने पर दोनों पर ही समान बल लगता है क्योंकि न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया सामान एवं विपरीत दिशा में होता है। सर्वेक्षण के अनुसार दोनों ही के संवेग में समान परिवर्तन होता है, जोकि कीड़े का द्रव्यमान कम होता है। इसके वेग में अधिक परिवर्तन होगा तथा कार का द्रव्यमान अधिक होने के कारण उसके बीच में कोई स्पष्ट परिवर्तन नहीं देखा जा सकता।

18.)1kg द्रव्यमान की घंटी 80 सेंटीमीटर ऊंचाई से फर्श पर गिरी इस अवस्था में घड़ी द्वारा फर्स पर स्थानांतरण संवेग की गणना करें। परिकलन में सरलता हेतु नीचे की ओर दिष्ट त्वरण का मान 10m/s^2 रखें।

उत्तर : m=10kg, h=8cm = 0.8m , u=0m/s
v =?, p = ? , g = 10m/s^2

हम जानते हैं कि, 

V^2 – u^2 = 2gh

V^2 -(0) ^2 = 2×10×0.8 = 16

v^2 = 16

v =√16

v = 4m/s

P = mv = 40×4 = 40kgm/s
तथा गति के नियम प्रश्न उत्तर 2022




इन्हे भी जरूर पढ़े… 
 
Notes : तो दोस्तों आज के इस बल तथा गति के नियम प्रश्न उत्तर 2022 वाले पोस्ट मे हमने इसके सभी प्रश्नो का हल जाना आशा करता हूँ कि आपको इन उतरो से संतुष्टि मिली होगी… तो इसे अपने दोस्तों के बीच जरूर share करे
THANK YOU FOR VISITING🙏🙏