संगतकार कविता के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 -2023

तो दोस्तों अगर आप भी दसवीं के छात्र या छात्रा हैं तो आज हम संगतकार कविता के प्रश्न उत्तर को लेकर आए हैं जिससे आपकों काफ़ी फ़ायदा होने वाला हैं तो चलिए शुरु करते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संगतकार

संगतकार कविता के प्रश्न उत्तर

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?

उत्तर- संगतकार के माध्यम से कवि वैसे अज्ञात व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा हैं जो मुख्य धारा से अलग, लेकीन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हो।

प्रश्न 2. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ?

उत्तर -संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा वैसे क्षेत्रों में दिखलाई पड़ते हैं जहां समूह की भूमिका प्रमुख होती हैं।

प्रश्न 3. संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं ?

उत्तर- संगतकार सुर, लय और ताल की युगलबंदी करके दुहराकर या वाद्यों को बजाकर गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं।

इन्हे भी पढ़े…

छाया मत छुना प्रश्न उत्तर class 10 -2023

यह दंतुरित मुस्कान और फ़सल के प्रश्न उत्तर कक्षा 10-2023

प्रश्न 4. भाव स्पष्ट कीजिए-

और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है। या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है। उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।

उत्तर : कवि कहना चाहता है  कि ऐसा करने में उसके स्वर के उठने वाली हिचकियों को, स्वर को ऊंचा उठाने की कोशिश को संगतकार की विफलता नहीं प्रत्युत्त मनुष्यता का नाम दिय जाना चाहिए; समझा जाना चाहिए।भाव यह है कि संगतकार या मुख्य धारा को सहयोगी व्यक्ति मुख्य धारा के व्यक्ति को उसके कार्यों में जो अनाम सहयोग प्रदान करता है

उसका भी कम महत्त्व नहीं है, वरन कार्य को गति प्रदान करने वाली वृहत्तर मानवेच्छा और सार्थक मानवीय गुणों से युक्त ‘सर्जना’ का दूसरा रूप हैं।

प्रश्न 5 किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर:  किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। जैसे होंसला बढ़ाकर,पुरस्कार प्रदान कर, शाबासी देकर आदि किसी भी प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को प्राचार्य महोदय द्वारा सम्मानित किया जाता है। उसे पुरस्कार स्वरूप धन राशि प्रदान की जाती है

तथा सभी विद्यार्थियों को उसकी प्रतिभा का अनुगमन करने की सलाह भी दी जाती है।तालियों की गड़गड़ाहट भविष्य के लिए उसके उत्साह को बढ़ा देती है। ताकि वे और भी पूरे जुनून के साथ कड़ी मेहनत करें।

प्रश्न 6. कभी-कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नज़र आता है, उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-संगतकार गायक की धीमी पड़ती आवाज को पीछे से अपनी आवाज ऊँची कर छुपा लेता हैं

प्रश्न 7. सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते हैं ?

उत्तर- यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तो उस व्यक्ति की थकान पर उसके सहयोगी उसके कार्यों में हाथ बटाकर उसकी जिम्मेदारियों का निर्वहन स्वयं करके उसे संभालते हैं। 

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8 कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणपन नहीं पहुंच पाए

(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए। (ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेगें।

(क)उत्तर- जब हमें किसी नृत्य या संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करना हो और अचानक समय पर सहयोगी कलाकार किसी कारणवश न पहुँच सके तो सबसे पहले मैं घबराऊँगा नहीं। सहयोगियों के बिना मेरा संगीत या नृत्य प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।

उनकी भूमिका नृत्य या संगीत में महत्वपूर्ण होगी। उनके बिना मैं मंच पर लड़खड़ा सकता हूं अतः ऐसे में मेरी स्थिति अत्यन्त मुश्किल में होगी।

(ख) अगर कभी ऐसी परिस्थिति आए कि कार्यक्रम शुरू होने तक मेरे सहयोगी कलाकार न पहुंचे तो यह मेरी दुविधा की स्थिति होगी किन्तु में स्वयं को संभालने का प्रयास करूंगा। भगवान से शक्ति माँगकर अपना कार्यक्रम आरम्भ करूँगा।

हो सकता है कि सहयोगी कलाकारों के बिना मेरा कार्यक्रम ठीक रहे किन्तु सहयोगी कलाकारों की कमी का मुझे खलेगी।

प्रश्न 9. आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।

उत्तर : उनकी भूमिका बहुत ही ज्यादा होती हैं क्योंकि उनलोगो के द्धारा ही पूरे कार्यक्रम का आयोजन हो पाता है जिस पर हम सभी अपना प्रदर्शन कर पाते हैं। 

प्रश्न 10. किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुंच पाते हैं।

उत्तर : किसी भी क्षेत्र में संगतकार को पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर नहीं पहुँच पाते क्योंकि उनकी भूमिका पर्दे के पीछे रहती है।

दर्शकों का ध्यान अधिकतर मुख्य कलाकार की ओर अधिक रहता है। फिल्म नृत्य, संगीत नाटक आदि प्रत्येक क्षेत्र में मुख्य कलाकार हो श्रोता या दर्शकों की वाहवाही अधिक सूटता है क्योंकि संगतकार के सहयोग से उसकी कला में उभार आ जाता है।

Read more…

उत्साह और अट नहीं रही हैं प्रश्न उत्तर class 10 -2023

जयशंकर प्रसाद पाठ के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 -आत्मकथ 

 

FAQ :

(1)संगतकार कविता का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर : कविता का मुख्य उद्देश्य यह कि इस कविता में कवि उन व्यक्तियों के कठिन परिश्रम पर प्रकाश डालता है जोकि मुख्य व्यक्तियो कि सफलता मे अपनी अहम भूमिका निभाती हो।

(2.) संगतकार का लंबे समय से क्या रहा है?

उत्तर :संगतकार का लंबे समय से केवल मुख्य गायक के लिए एक मार्गदर्शक का कार्य रहा है।

(3) संगतकार से क्या तात्पर्य है?

उत्तर. संगतकार का अर्थ गायक के साथ मे गाने वाला से है।

(4) संगतकार का दूसरा शब्द क्या है?

उत्तर :संगतकार के लिए अन्य शब्द दिवा, संगीतकार, एकल कलाकार, कलाकार आदि