हम बीमार क्यों होते हैं पाठ के प्रश्न उत्तर (NCERT)

तो दोस्तो अगर आप भी claas 9th में हैं और हम बीमार क्यों होते हैं पाठ के प्रश्न उत्तर को ढूंढ रहे है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं यह हम class 9th chapter 13 के प्रश्र उत्तर को बताया है तो चलिए शुरु करते है                         

Contents hide
4 अभ्यास के प्रश्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

                              पेज न 

1.) अच्छे स्वास्थ्य की दो आवश्यक स्थितियां बताइए। अच्छे स्वास्थ्य की दो स्थितियां इस प्रकार है। 

उत्तर : हमारे चारों तरफ का वातावरण 

संतुलित आहार और स्वच्छ पानी 

2.) रोग मुक्ति की कोई दो आवश्यक परिस्थितियां बताइए। 

उत्तर : रोग मुक्ति की दो आवश्यक परिस्थितियां इस प्रकार है। 

•टीकाकरण

•स्वच्छता और संतुलित आहार 

3.) क्या उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर एक जैसे हैं अथवा भिन्न क्यों 

उत्तर : दोनों प्रश्नों के उत्तर एक समान जैसे हैं, किंतु वास्तविक स्थिति में भिन्न है क्योंकि रोगमुक्त एक अच्छे स्वास्थ्य का एक भाग है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि रोगमुक्त व्यक्ति स्वस्थ भी होगा क्योंकि वह मानसिक और सामाजिक रूप से भी और स्वस्थ हो सकता है।

                              पेज न

1.) ऐसे तीन कारण लिखिए जिससे आप सोचते हैं कि आप बीमार हैं तथा चिकित्सक के पास जाना चाहते हैं। यदि इनमें से एक भी लक्षण हो तो क्या आप फिर भी चिकित्सक के पास जाना चाहेंगे? क्यों अथवा क्यों नहीं 

उत्तर : तीन कारण इस प्रकार है। 

•शरीर का तापमान बढ़ने तथा ठंडा होना 

•सिर दर्द 

•खासी आना अगर इन तीन कारणों में से कोई कारण हो तो हम चिकित्सक के पास जाना चाहेंगे क्योंकि किन्ही एक लक्षण के उत्पन्न होने से बीमारी का पता लगा सकते हैं और हम उस रोग का भी पता लगा सकते हैं।

2.) निम्नलिखित में से किसके लंबे समय तक रहने के कारण आप समझते हैं कि आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा क्यों  

•यदि हम पीलिया रोग से ग्रसित हैं।

 •यदि आपके शरीर पर जूं है। 

•यदि आप मुहांसे से ग्रसित हैं। 

उत्तर :  यदि हमारा शरीर पीलिया रोग से ग्रसित है तो हम समझेंगे कि हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि पीलिया यकृत का रोग है जिससे यकृत खराब हो सकता है।

                           पेज न 

1.) जब आप बीमार होते हैं तो आपको सुपाच्य तथा पोषण युक्त भोजन करने का परामर्श क्यों दिया जाता है 

उत्तर : क्योंकि बीमार की अवस्था में हमारे शरीर के सभी अंग सामान्य तरीके से कार्य नहीं करते हैं और भोजन का पाचन तथा अवशोषण नहीं कर पाते हैं, जिससे हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर पड़ 


जाता हैं 

2.) संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियां कौन-कौन सी है? संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियां इस प्रकार है 

1)वायु 

2)द्वारा 

3)जल द्वारा 

4)लैंगिक संपर्क द्वारा

 5)रोगवाहको द्वारा।

3.) संक्रामक रोगों के फैलने से रोकने के लिए आपके विद्यालय में कौन कौन सी सावधानियां आवश्यक है? 

उत्तर : संक्रामक रोगों के फैलने से रोकने के लिए विद्यालय में अपनाई जाने वाली सावधानियां इस प्रकार है। 

•स्वच्छ पानी की व्यवस्था 

•शौचालय की व्यवस्था 

•संक्रमित विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश पर प्रतिबंध •समय समय पर टीकाकरण की व्यवस्था।

इन्हे ज़रूर पढ़े (खास आपके लिए)

•गुरुत्वाकर्षण प्रश्र उत्तर

• बल तथा गति के नियम प्रश्र उत्तर 2022

4.) प्रतिरक्षीकरण क्या है, 

उत्तर : ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लोगों के शरीर में एक विशेष प्रकार का टीका लगाया जाता है ताकि उनमें रोग से लड़ने की क्षमता उत्पन्न हो। उसे प्रतिरक्षीकरण कहते हैं। 

4.) आपके पास में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण की कौन-कौन से कार्यक्रम उपलब्ध हैं। आपके क्षेत्र में कौन-कौन से स्वास्थ्य संबंधित मुख्य समस्या है?

उत्तर : स्वस्थ केंद्र में टीकाकरण के निम्नलिखित कार्यक्रम उपलब्ध है जो इस प्रकार है 

•पोलियो ड्रॉप्स 

•डीपीटी का टीका 

•टीवी का टीका 

•टाइफाइड का टीका।

                अभ्यास के प्रश्र

1. पिछले 1 वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए बीमारी क्या थी? इन बीमारियों को हटाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में क्या परिवर्तन करेंगे? इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने पास पड़ोस में क्या परिवर्तन करना चाहेंगे? 

उत्तर : विद्यार्थी स्वयं उत्तर दे

2.डॉक्टर नर्स स्वास्थ्य कर्मचारी अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा लोगों के संपर्क में अधिक रहते हैं। पता करो कि वह अपने आप को बीमार होने से कैसे बचाते हैं?

उत्तर : •रोगियों के निकट जाने से पहले मुंह पर मास्क लगाते हैं। 

•अपने आसपास के जगह में फिनाइल से साफ कर आते हैं। 

•लोगों के जांच करने के लिए अपने हाथों को साबुन से धोते हैं। 

•साफ कपड़े पहनते हैं

•संतुलित आहार लेते हैं।

3.) अपने आस पड़ोस में एक सर्वेक्षण कीजिए तथा पता लगाइए कि सामान्यत कौन सी तीन बीमारियां होती है। इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन को तीन सुझाव दीजिए। 

उत्तर  : हमारे आस पड़ोस में होने वाली तीन बीमारियां इस प्रकार है। 

•दस्त 

•खांसी जुकाम 

•टाइफाइड 

इन बीमारियों के फैलने से रोकने के लिए उपाय इस प्रकार हैं। 

•स्वच्छ पानी का प्रबंध कराना 

•नदी नालों का सही समय पर सही तरीके से सफाई कराना 

•स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण की व्यवस्था होना चाहिए।

4.) एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नहीं बता पा रहा है। हम कैसे पता करेंगे कि 

1.) बच्चा बीमार है। 
2) उसे कौन सी बीमारी है। 

उत्तर : निम्न लक्षणों के आधार पर हम पता लगा सकते हैं कि बच्चा बीमार है और कौन सी बीमारी है। 

•बार-बार रोना स्वस्थ हो जाना। 

•खाने-पीने में रुचि ना दिखाना

•उल्टी होना

•दस्त लगना बच्चा 

डायरिया से पीड़ित है।

5.) निम्नलिखित किन परिस्थितियों में कोई व्यक्ति पुनः बीमार हो सकता है। क्यों 
i) जब वह मलेरिया से ठीक हो रहा है। 
ii) वह मलेरिया से ठीक हो चुका है और वह चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है। 
iii) मलेरिया से ठीक होने के बाद 4 दिन उपवास करता है और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है।

उत्तर :  iii) मलेरिया से ठीक होने के बाद 4 दिन उपवास करता है और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है 

क्योंकि वह अभी तुरंत मलेरिया से ठीक हुआ है और उसका शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा होगा और अगर उपवास रखता है तो उसके शरीर के अंग और भी कार्य नहीं कर सकेंगे जिससे वह पुनः बीमार पड़ जाएगा।

6.) निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में आप बीमार हो सकते हैं? क्यों 

i)जब आपकी परीक्षा का समय है 

ii)जब आप बस तथा रेलगाड़ी में 2 दिन तक यात्रा कर चुके हैं 

iii) जब आपका मित्र खसरा से पीड़ित है।

उत्तर : क्योंकि यह एक प्रकार का संक्रमित रोग है।


Note : दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तो के बिच ज़रूर शेयर करे और इस

हम बीमार क्यों होते हैं पाठ के प्रश्न उत्तर  (NCERT) वाले पोस्ट में क्या कमी लगा हमे comment करके ज़रूर बताए 

Thank you 🙏 🙏🙏 

Read more….

• पाठ 7 जीवों में विविधता प्रश्र उत्तर

• कक्षा 9 वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स (हिंदी में)

हम बीमार क्यों होते हैं पाठ के प्रश्न उत्तर  (NCERT)