कक्षा 9 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर – प्राकृतिक संपदा

तो दोस्तो अगर आप भी खोज रहे है कक्षा 9 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर को तो आप बिलकुल ही सही पोस्ट पर आ चुके है जहा मैने प्राकृतिक संपदा के प्रश्र उत्तर को बताया हैं तो चलिए शुरु करते हैं 

Contents hide
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

                           पेज न 

1.)शुक्र और मंगल ग्रह के वायुमंडल से हमारा वायुमंडल कैसे भिन्न है। 

उत्तर : शुक्र और मंगल ग्रह के वायुमंडल में 95 से 97% तक कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरा रहता है जिसके कारण यहां पर जीवन संभव नहीं है, लेकिन हमारी पृथ्वी पर वायुमंडल में गैसों का मिश्रण है जिसमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन, डाइऑक्साइड जैसे गैस विद्यमान होते हैं । 

2.)वायुमंडल एक कंबल की तरह कैसे कार्य करता है? पृथ्वी का वायुमंडल एक कंबल की भांति कार्य करता है 

उत्तर : क्योंकि यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों को पृथ्वी पर पहुंचने से रोकता है जिसके कारण पृथ्वी पर अन्य जीव सुरक्षित रह पाते हैं।

3.) वायु प्रवाह (पवन) के क्या कारण है ?

उत्तर : जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ती है तो यह स्थल और जल दोनों को ही गर्म करती है, परंतु स्थल जल की अपेक्षा जल्दी गर्म हो जाता है। 

इसलिए स्थल के ऊपर की वायु समुंद्र के ऊपर की वायु की अपेक्षा जल्दी गर्म हो जाती है तथा ऊपर की ओर उठती है और वायु प्रवाह होने लगता है।

ये आपके लिए ही हैं 👇👇👇

•हम बीमार क्यों होते हैं

• जीवों में विविधता 


4.) बादलों का निर्माण कैसे होता है ?

उत्तर : जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर मौजूद जलाते हो। तालाब पर पड़ती है तो यह इनके जल वाष्प के रूप में ऊपर उठती है और वायुमंडल में चला जाता है। 

फिर संघनन क्रिया के दौरान यह जलवाष्प द्रव में बदल जाते हैं और एक जगह बहुत सारे जल जमा हो जाते हैं जिससे बादल का निर्माण होता है।

5.) मनुष्य के तीन क्रियाकलापों का वर्णन करें जो वायु प्रदूषण में सहायक है। ?

उत्तर : मनुष्य के तीन क्रियाकलाप इस प्रकार है जिससे वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है। 

i)वाहनों द्वारा निकलने वाली धुएं 

ii)कल कारखानों से निकलने वाली धुआए 

iii)वृक्षों की अंधाधुंध कटाई।

                         पेज न

1.)जीवो को जल की आवश्यकता क्यों होती है 

उत्तर : क्योंकि जीवो की सभी कोशिकाओं का कोच की प्रक्रिया जलीय माध्यम में ही संपन्न होती है तथा शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में पदार्थों का संवहन जलीय माध्यम में पूरा हो पाता है। इसलिए जीवो को जल की आवश्यकता होती है।

2.) जिस गांव/शहर/नगर में आप रहते हैं वहां पर उपलब्ध शुद्ध जल का मुख्य स्रोत क्या है? 

उत्तर : भूमिगत जल 

3.)क्या आप किसी क्रियाकलाप के बारे में जानते हैं जो इस जल के स्रोत को प्रदूषित करते हैं? 

उत्तर : •नदी नालों का जल 

•कल कारखानों से निकलने वाले जल।

                             पेज न

1.) मृदा (मिट्टी) का निर्माण किस प्रकार होता है? 

उत्तर : बड़े-बड़े चट्टानों के टूटने के कारण मृदा का निर्माण होता है और इस मृदा के बनने में जीव-जंतु, पेड़-पौधे, भौतिक, रासायनिक आदि जैसे तत्व सहायक होते हैं।

2.) मृदा अपरदन क्या है ?

उत्तर : जब मृदा किसी माध्यम द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानांतरित हो जाते हैं तो उसे मृदा अपरदन कहते हैं।

3.) अपरदन को रोकने और कम करने के कौन-कौन से तरीके हैं? 

उत्तर : मृदा अपरदन को रोकने एवं कम करने के उपाय इस प्रकार है। 

i)वृक्ष लगाना भूमि का 

ii)समतलीकरण ज्यादा से ज्यादा 

iii)वायु रोधक पेड़ लगाना।

                            पेज न 

1.) जल चक्र के क्रम में जल की कौनसी अवस्थाएं पाई जाती है 

उत्तर : गैस अवस्था, द्रव व्यवस्था, ठोस अवस्था।

2.) जैविक रूप से महत्वपूर्ण दो यौगिकों के नाम दीजिए, जिनमें ऑक्सीजन और नाइट्रोजन दोनों पाए जाते हैं। 

उत्तर : i)प्रोटीन ii)डीएनए

3.) मनुष्य के किन्ही तीन गतिविधियों को पहचाने जिनमें वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है। 

उत्तर : तीन गतिविधियां इस प्रकार है। 

i)जीवाश्म इंधनों को जलाना 

ii)वनों की कटाई 

iii)पदार्थों को जलाना।

4.) ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? 

उत्तर : पृथ्वी की ऊपरी सतह पर एक आवरण होता है जिसे ओजोन परत कहते हैं यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है, लेकिन हमारे पृथ्वी पर बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण इस परत में छिद्र होते जा रहे हैं, जिसके कारण हानिकारक किरणें पृथ्वी पर पहुंच जाती है और पृथ्वी का तापमान बढ़ने लगता है जिसे ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं। 

5.)वायुमंडल में पाए जाने वाले ऑक्सीजन के दो रूप कौन-कौन से हैं। 

उत्तर : ऑक्सीजन गैस ओजोन

                        अभ्यास के प्रश्र

1.) जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है? 

उत्तर : जीवन के लिए वायुमंडल की जरूरत है, इस प्रकार है। 

i)ऑक्सीजन की प्राप्ति हमें इसी वायुमंडल से होती है। ii)पौधों के लिए भी कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल से मिल पाता है। 

iii)वायुमंडल के कारण पृथ्वी का तापमान स्थिर रह पाता है। 

iv)ओजोन परत के कारण हानिकारक किरणें पृथ्वी पर नहीं आ पाती है।

2.)जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है। 

जीवन के लिए जल की जरूरत इस प्रकार है। 

i)रक्त में पाया जाने वाला प्लाज्मा में 90% चल होते हैं। ii)शारिरिक जैविक क्रियाएं के लिए भी आवश्यक है। iii)प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है। 

iv)विद्युत उत्पन्न करने के लिए भी जल का उपयोग किया जाता है।

3.) जीवित प्राणी वृद्धा पर कैसे निर्भर है ?क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में वृद्धा से पूरी तरह स्वतंत्र है

उत्तर :  क्योंकि मृदा में लवन, जल, अकार्बनिक और कार्बनिक पदार्थ पाए जाते हैं और सभी पौधे मृदा पर निर्भर रहते हैं क्योंकि उन्हें लवण , जल जैसे पदार्थ मृदा से ही प्राप्त होते हैं, जिसके कारण पौधों का वृद्धि विकास हो पाता है और सभी शाकाहारी जीव पेड़ पौधे पर निर्भर होते हैं तथा सभी मांसाहारी जीव इन शाकाहारी जीवो पर निर्भर होते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि जीवित प्राणी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मृदा पर निर्भर है। जलीय जीव भी पूरी तरह स्वतंत्र नहीं होते हैं, वह भी जल में उगे पादपों को खाते हैं।

4.) आप ने टेलीविजन पर और समाचार पत्र में मौसम संबंधित रिपोर्ट को देखा होगा। आप क्या सोचते हैं कि हम मौसम के पूर्वानुमान में सक्षम है? 

उत्तर : टेलीविजन समाचार पत्रों में जो मौसम संबंधित जानकारी दी जाती है। वे विभिन्न शहरों में स्थित प्रयोगशालाओं में रिकॉर्ड की गई जानकारियों के आधार पर होती है और यह रिकॉर्ड उपग्रह द्वारा भेजे गए मौसम संबंधित चित्र के द्वारा उस पर विश्लेषण करके तैयार किया जाता है।

5.) हम जानते हैं कि बहुत ही मानवीय गतिविधियां वायु जल एवं मृदा के प्रदूषण स्तर को बढ़ा रही है। क्या आप सोचते हैं कि इन गतिविधियों को कुछ विशेष क्षेत्रों में सीमित कर देने से प्रदूषण के स्तर को घटाने में सहायक मिलेगी ?

उत्तर : हां, मानव के इन गतिविधियों को कुछ विशेष क्षेत्रों में सीमित कर देने से प्रदूषण के अंतर को घटाया जा सकता है जो इस प्रकार है। 

i)कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल डीजल का उपयोग करने की जगह पर सीएनजी का उपयोग किया जाना चाहिए। 

ii)कल कारखानों को मानवीय जनसंख्या से दूर किया जाना चाहिए 

iii)चिमनियों को ऊंचा किया जाना चाहिए। 

iv)कुछ नियम बनाए जाना चाहिए।

6.) जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करते हैं। 

उत्तर : प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार हैं। i) पौधे पर्यावरण में कार्बन, डाइऑक्साइड तथा ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखते हैं। ii)पौधे वायु प्रदूषण को कम करते हैं। iii)पौधे वर्षा लाने में सहायक होते हैं और मृदा अपरदन को रोकते हैं। iv)वृक्ष जल स्रोत की गुणवत्ता को बनाए रखता है।

Read more….

•परमाणु और अणु ( प्रश्र उत्तर)

•परमाणु की संरचना 


Note : तो दोस्तो आपने देखा की हमने इस पोस्ट पर कक्षा 9 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर को जाना तो अगर आप भी इस पोस्ट को पसन्द करते हैं तो हमे ज़रूर बताए और इसे अपने तीन दोस्त के पास ज़रूर Share करे

Thank you 🙏🙏🙏

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर - प्राकृतिक संपदा