कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स (हिंदी में)

हेलो दोस्त, आपका welcome इस पोस्ट पर है तो अगर आप भी कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स के प्रश्र उत्तर को ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि मैंने इस post पर उत्तक के प्रश्न उत्तर को सरल भाषा में बताया हैं तो चलिए शुरु करते हैं…..

Contents hide
3 अभ्यास के प्रश्न
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

                           पेज नo 

1.) उत्तक क्या है 

उत्तर : कोशिकाओं का वैसा समूह जिनका कार्य और संरचना समान होते हैं, उसे उत्तक कहते हैं। 

2.) बहुकोशिकीय जीवो में उत्तक का क्या उपयोग है

उत्तर : बहुकोशिकीय जीवों में कोशिका विभाजन होता है तथा बहुकोशिकीय जीवो के शरीर में अलग-अलग कार्यों के लिए भिन्न-भिन्न उत्तर उत्तरदाई होते हैं। इस प्रकार कोशिकाओं का एक विशेष समूह एक विशेष कार्य को संपन्न करने के लिए सक्षम होता है। इस प्रकार बहूकोशियो जीवो में जीवन के लिए आवश्यक कार्य उत्तकों द्वारा ही संपन्न होता है।


                          पेज न० 

1.) प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है? 

उत्तर : कार्बन डाइऑक्साइड 

2.) पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें।

उत्तर : वाष्पोत्सर्जन के द्वारा ही जल पौधों में ऊपर की ओर चढ़ता है तथा पौधों के सभी भागों तक पहुंचता है। इसी क्रिया के कारण ही कुछ अपशिष्ट पदार्थों का भी उत्सर्जन होता है।
खास आपके लिए 👇

                            पेज न०

1.) सरल उत्तक के कितने प्रकार हैं ?

उत्तर : सरल उत्तक के तीन प्रकार हैं।

2.) प्ररोह में शीर्षस्थ विभज्योतक कहा पाया जाता हैं?

उत्तर : प्ररोह में शीर्षस्थ विभज्योतक तना तथा जड़ के शीर्ष वाले भाग में पाए जाते हैं 

3.) नारियल का रेशा किस प्रकार का उत्तक से बना होता है? 

उत्तर : स्केलरेंकाइमा 

4.) फ्लोएम के संगठन कौन-कौन से हैं? 


उत्तर : चालनी नालीका,  साथी कोशिका ,फ्लोएम पैरेंकाइमा , फलोएम रेशे 

                             पेज न०

1.) उस ऊत्तक का नाम बताएं जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदाई हैं। 

उत्तर : पेशीय उत्तक 

2.) न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है। 

उत्तर: यह तारे की तरह प्रतीत होता है जिसमें विभिन्न पतली बालो जैसे शाखाएं होती है। 

3.) हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएं। 

उत्तर : i) यह पेशी जीवनभर लयबद्ध रूप से संकुचन करती है। यानी गति करती है। 
ii) इसमें अनुप्रस्थ धारियां पाई जाती है। 
iii) इस उत्तक की पेशी कोशिकाएं बेलनाकार, शाखाएं और एक केंद्रित होती हैं। 

4.) एरिओलर उत्तक के क्या कार्य हैं? 

i) आंतरिक अंगों को भौतिक सहारा प्रदान करती है। 
ii) उत्तकों का मरम्मत करती है। 
iii) रक्षात्मक कवच का निर्माण में सहायता करती हैं


                            अभ्यास के प्रश्न 

1.) उत्तक को परिभाषित करें। 

उत्तर : कोशिकाओं का वैसा समूह जिसकी कार्य तथा संरचना समान होते हैं, उसे उत्तक कहते हैं। 

2.) कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम उत्तक का निर्माण करते हैं, उनके नाम बताएं। 

उत्तर : जाइलम उत्तक चार प्रकार के तत्वों से मिलकर बने होते हैं। जाइलम वाहिनीकाएं, वाहिकाएं, जाइलम पैरेनकाइमा ,जाइलम रेशे 

3) पौधों में सरल उत्तक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते है 

उत्तर : क्योंकि सरल उत्तक एक ही प्रकार के कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं, जबकि जटिल ऊतक अनेकों प्रकार के कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं। इसलिए सरल उत्तक उत्तक से भिन्न है। 

4.) कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेनकाइमा, कॉलेनकाइमा और स्केलेरेनकाइमा के बीच भेद स्पष्ट करें। 

उत्तर : कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेंकाइमा कॉलेनकाइमा और स्केलेरेनकाइमा में अंतर 

पैरेंकाइमा
•कोशिका भित्ति पतली होती है। 
•यह सेल्यूलोज कि बनी होती है 
•कोशिका भित्ति प्राथमिक होती है। 

कॉलेनकाइमा 
•कोशिका भित्ति किनारों पर मोटी होती है। 
•कोशिका भित्ति प्राथमिक होती है। 

स्केलेरेनकाइमा
•कोशिका भित्ति मोटी परत की बनी होती है 
•यह ग्लिनिन की बनी होती है। 
•कोशिका भित्ति द्वितीयक होती है। 

5.) रंध्र के क्या कार्य हैं? 

उत्तर : रंध्र के द्वारा ही वायुमंडल से पौधे गैसों का आदान प्रदान कर पाते हैं तथा वाष्प के रूप में पानी को बाहर निकाल पाते हैं। 

6.) तीनों प्रकार के पेशियों रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर : अरेखित पेशी
कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स


रेखित पेशी
कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स


हृदय पेशी
कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स


अरेखीत पेशी
•एक केंद्रीय होती है 
•यह‌ अनैच्छिक होती है
•इन पेशियों में धारियां नहीं होती है।

रेखित पेशी
•ये ऐच्छिक होती है। 
•यह बहूकेंद्रीय होती है। 
•इनके पेशियों पर हल्के तथा गहरे रंग की धारियां होती हैं।

हृदय पेशी 
•यह अनैच्छिक होती है। 
•यह भी एक केंद्रीय होती है।
•यह हृदय की भित्ति में पाई जाती हैं। 

7.) कार्डिक पेशी का विशेष कार्य क्या है 


उत्तर : यह हृदय की पेशियों को जीवन भर क्रमबद्ध रूप से संकुचन करता है जिसके कारण यह जीवन भर कार्य करता रहता है। 

8.) रेखित, अरेखीत तथा हृदय पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें। 


उत्तर : रेखित पेशी 
•ये पेशियां लंबी, बेलनाकार तथा अशाखित होती है। 
•यह हड्डियों से जुड़ी होती है तथा शारीरिक गति में सहायता करती है। 
 
अरेखीत  पेशी 
•इनकी कोशिकाएं लंबी तथा एक केंद्रीय होती है। 
•यह कोशिकाएं मूत्रवाहिनि तथा फेफड़ों में पाई जाती है। 

हृदय पेशी 
•इन पेशियों की कोशिकाएं छोटी, बेलनाकर तथा शाखित होती है। 
•ये पेशी हृदय कि भित्ति में पाई जाती हैं

9.) न्यूरॉन का एक चिन्हित चित्र बनाएं। 

उत्तर :
कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स


 

10.) निम्नलिखित के नाम लिखे उत्तक जो मुंह के भीतरी स्तर का निर्माण करता है। 

i) उत्तक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थिर से जोड़ता है ii)उत्तक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है 
iii)उत्तक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है iv)तरल आधात्री सहित संयोजी उत्तक 
vi) मनुष्य में स्थिर उत्तक 

उत्तर: i)एपिथीलियमि 
ii)कंडरा 
iii)फ्लोएम 
iv)वसामय उत्तक 
v)रक्त 
vi)तंत्रिका उत्तक 

11.) निम्नलिखित में उत्तक के प्रकार की पहचान करें। त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि , वृकाणु, नलिका स्तर, संवहन बंडल 


उत्तर : एपिथीलियम ऊतक , कॉलेनकाइमा , संयोजी ऊत्तक, घनाकार एपिथीलियम, जाइलम और फ्लोएम

12.) पैरेंकाइमा उत्तक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं यह उत्तक तना ,जड़ और पत्तियों में पाए जाते हैं। 


उत्तक : पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है यह रक्षा की तरह कार्य करती है और अन्य भीतरी उत्तकों की भी रक्षा करती है यह पौधों के सभी भागों की रक्षा करती है। 

13.) छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा उत्तक के रूप में कार्य करता है। 

उत्तक : कॉर्क की कोशिका मृत होती है। ये बिना किसी आंतरिक कोशिकाओं के व्यवस्थित होते हैं। इनकी भित्ति सुबेरिन नामक रसायन से बनी होती है जो इन छालों को हवा तथा पानी के लिए अभेद्य बनाती है।

Read more….

 Note – तो दोस्तो मै आशा करता हुं की आपको कक्षा 9वी विज्ञान अध्याय 6 नोट्स के सारे सवालों का जवाब मिल गया होगा और अगर कहीं problem हो तो comment जरूर करे

Thank you 🙏 🙏🙏…