ऊर्जा के स्रोत कक्षा 10 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर

तो दोस्तों अगर आप भी google पर ऊर्जा के स्रोत कक्षा 10 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर को खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल ही सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि यहां आपको आपके सभी सवालों का जवाब मिल जानें वाला है तो चलिए बीना देरी के शुरू करते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऊर्जा के स्रोत कक्षा 10 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर

ऊर्जा के स्रोत

पेज न०

1.) ऊर्जा का उत्तम स्रोत किसे कहते हैं?

उत्तर : ऊर्जा के उत्तम स्रोत की विशेषताएं इस प्रकार है।

•आसानी से प्राप्त हो।

•प्रति एकांक आयतन या द्रव्यमान पर अधिक ऊष्मा प्राप्त हो।

•परिवहन में आसानी हो।

•यह महंगा ना हो

• इससे वायु प्रदूषण ना हो,

2.)उत्तम ईंधन किसे कहते हैं

उत्तर : वैसा इंधन जो आसानी से तथा कम खर्च पर अधिक मात्रा में प्राप्त हो उसे उत्तम ईंधन कहते हैं।

3.)यदि आप अपने भोजन को गर्म करने के लिए किसी भी ऊर्जा स्रोत का उपयोग कर सकते हैं तो आप किसका उपयोग करेंगे और क्यों

उत्तर : हम प्राकृतिक गैस का उपयोग भोजन को गर्म करने में करेंगे क्योंकि यह गैस जलने पर अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है और इसके उपयोग करने से वायु प्रदूषण नहीं होता है।

पेज न०

1.)जीवाश्म ईंधन के क्या हानियां हैं

उत्तर : जीवश्म ईंधन से होने वाली हानियां इस प्रकार है।

•इसके जलने से वायु प्रदूषण होता है।

•इसके उपयोग करने से ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न होता है।

•यह एक प्रकार का नवीकरणीय संसाधन है।

2.)हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं

उत्तर : क्योंकि जीवश्म ईंधन नवीकरणीय संसाधन है जिनका उपयोग निरंतर तरीके से करने पर यह जल्दी ही समाप्त हो जाएंगे। इसलिए ऐसी स्थिति को टालने के लिए हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत की ओर ध्यान दे रहे हैं।

3.)हमारी सुविधा के लिए पवनों तथा जल ऊर्जा के पारंपरिक उपयोग में किस प्रकार के सुधार किए गए हैं।

उत्तर : शुरू से ही पवन ऊर्जा का उपयोग यांत्रिक कार्यों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन अब इस पवन ऊर्जा का उपयोग विद्युत उत्पन्न करने में भी किया जा रहा है तो वही जल ऊर्जा का उपयोग करके बढ़ी मात्रा में किया जा रहा है।

इसमें जल को एक बड़ी जगह पर जमा करके इसकी गतिज ऊर्जा को स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है और बांध के ऊपरी भागों से पाइपों के द्वारा बांध पर लगे टरबाइन के ब्लेडो पर गिराया जाता है और इस प्रकार बहते जल के गतिज ऊर्जा का उपयोग विद्युत उत्पन्न करने में किया जाता है।

पेज न०

1.) सौर कुकर के लिए कौन सा दर्पण अवतल ,उत्तल अथवा समतल सर्वाधिक उपयोग होता है। क्यों अवतल दर्पण का उपयोग सौर कुकर में किया जाता है

उत्तर : क्योंकि यह दर्पण सूर्य की अधिकतम किरणों को फोकसित करता है।

2.)महासागरों से प्राप्त हो सकने वाले ऊर्जाओं की क्या सीमा है।

उत्तर : महासागरों से प्राप्त होने वाली ऊर्जाओं की सीमा इस प्रकार है।

•तरंग ऊर्जा का उपयोग वही किया जा सकता है। जहां तरंग प्रबल होती है।

•ज्वारीय ऊर्जा का दोहन सागर के किसी संकीर्ण क्षेत्र पर बांध का निर्माण करके किया जा सकता है।

•सागरीय तापीय ऊर्जा के दक्षतापूर्ण दोहन में कठिनाइयां है क्योंकि बड़े आकार के शक्ति घर बनाना अत्यधिक कठिनाई का कार्य है।

3.)भू तापीय ऊर्जा क्या है?

उत्तर : पृथ्वी की गहराई के क्षेत्रों में तप्त तरल स्थित होता है और जब इन स्थलों पर जल जाता है तो भाप उत्पन्न होता है जिसका उपयोग विद्युत उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। इसे भू तापीय उर्जा करते हैं।

4.)नाभिकीय ऊर्जा का क्या महत्व है

उत्तर : अत्यधिक ऊर्जा की मात्रा को उत्पन्न करने के लिए।

पेज़ न०

1.)क्या कोई ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त हो सकता है क्यों अथवा क्यों नहीं

उत्तर : नहीं ,क्योंकि कुछ ऊर्जा के स्रोत तो सीधा प्रदूषण उत्पन्न करते हैं, जबकि कुछ ऊर्जा स्रोत अपशिष्ट पदार्थों के निपटान में समस्या करती हैं।

2.)रॉकेट ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का उपयोग किया जाता है। क्या आप इसे सीएनजी की तुलना में अधिक स्वच्छ इंधन मानते हैं, क्यों अथवा क्यों नहीं

उत्तर : नहीं क्योंकि हाइड्रोजन सीएनजी की तुलना में स्वच्छ इंधन है, लेकिन इसका भंडारण एवं परिवहन करना आसान नहीं है यह विस्फोट के साथ जलता है।

पेज न०

1.) ऐसे दो ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखिए जिन्हें आप नवीकरणीय मानते हैं। अपने चयन के लिए तर्क दीजिए।

उत्तर : सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, क्योंकि इन ऊर्जा के स्रोतों के भंडारण असीमित है जो कि कभी भी समाप्त नहीं होने वाला है।

2.)ऐसे दो ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखिए, जिन्हें आप समाप्त योग्य मानते हैं। अपने चयन के लिए तर्क दें।

उत्तर : कोयला ,पेट्रोलियम क्योंकि इन स्त्रोतों का निर्माण लाखो साल पहले हुआ था और इन्हें दोबारा कम समय सीमा में नहीं बनाया जा सकता और यह भविष्य में समाप्त होने के कगार पर हैं।

और पढ़े (केवल आपके लिए)

विद्युतधारा का चुम्बकीय प्रभाव प्रश्न उत्तर

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 12 प्रश्न उत्तर हिंदी में

ऊर्जा के स्रोत कक्षा 10 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर अभ्यास का

1.)तप्त जल प्राप्त करने के लिए हम सौर जल तापक उपयोग किस दिन नहीं कर सकते हैं।

a.) धूप वाले दिन b.) बादलों वाले दिन c.) गर्म दिन d.)वायु पवनों वाले दिन

उत्तर : b

2.)निम्नलिखित में से कौन जैवमात्रा ऊर्जा स्रोत का उदाहरण नहीं है।

a.)लकड़ी b.)गोबर गैस c.)परमाणु ऊर्जा d.)कोयला

उत्तर : c

3.)जितनी ऊर्जा स्रोत हम उपयोग में लाते हैं, उनमें से अधिकांश सौर ऊर्जा को निरूपित करते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा स्रोत अंततः सौर ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं है?

a.) भूतापीय ऊर्जा b.) पवन ऊर्जा c.) जीवश्म ईंधन d.) जैवमात्रा

उत्तर : a

4.)जीवश्म ईंधनों तथा ऊर्जा स्रोतों के रूप में सूर्य की तुलना किजिए और उनमें अंतर लिखिए।

उत्तर : जीवश्म ईंधन ऊर्जा स्रोत के रूप में

•इसकी मात्रा सीमित है।

•ये ऊर्जा लगभग 200 सालों में समाप्त हो जाएंगे।

•यह इंधन के अनवीकरणीय स्रोत हैं।

•इस इंधन के स्रोत से प्रदूषण होता है।

सूर्य ऊर्जा स्रोत के रूप में

•इसकी मात्रा असीमित है।

•यह लगभग 5 करोड सालों तक बनी रहेगी।

•यह नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है।

•इससे प्रदूषण नहीं होता है।

5.)जैवमात्रा तथा ऊर्जा स्रोत के रूप में जल विद्युत की तुलना कीजिए और उनमें अंतर लिखिए।

उत्तर : जैवमात्रा ऊर्जा स्रोत के रूप में

•इसे कम लागत में परिवहन किया जा सकता है।

•इसके निर्माण के लिए जंतु तथा पौधों का उपयोग किया जाता है।

जल विद्युत ऊर्जा स्रोत के रूप में

•जल विद्युत ऊर्जा को सीमित स्थानों पर ही उत्पन्न किया जा सकता है।

•इसमें संग्रहित जल की स्थितिज ऊर्जा का उपयोग किया जाता है।

6.) निम्नलिखित से ऊर्जा निष्कासित करने की सीमाएं लिखिए।

a.)पवन b.) तरंग b.)ज्वार भाटा

उत्तर : a.)पवन ऊर्जा का इस्तेमाल केवल उन्हीं क्षेत्रों में होता है जहां पर साल के अधिकांश दिनों तक तेज हवाएं चलती हैं।

b.)तरंग का उपयोग वहीं तक हो सकता है। जहां तरंगे अत्यंत प्रबल होती है।

c.)ज्वारीय ऊर्जा उन्ही कक्षेत्रों से प्राप्त किया जा सकता है, जहां बांध निर्माण किया जा सकता हैं

7.)किस आधार पर ऊर्जा स्रोतों का वर्गीकरण निम्नलिखित वर्गो में करेंगे।

उत्तर : a.)बार-बार उपयोग किए जाने के आधार पर हम नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों में वर्गीकृत करेंगे।

b.)समाप्त होने के आधार पर हम समाप्त तथा असमाप्त ऊर्जा के स्रोत को वर्गीकृत करेंगे।

8.) ऊर्जा के आदर्श स्रोत के क्या गुण हैं?

उत्तर : ऊर्जा के आदर्श स्रोत के गुण

•आसानी से उपलब्ध

•स्रोत की दक्षता उच्च होनी चाहिए

•यह सस्ता होना चहिए

•पर्यावरण प्रदूषित नहीं होना चाहिए।

9.) सौर कुकर का उपयोग करने के क्या लाभ तथा हानियां है। क्या ऐसे भी क्षेत्र है जहां सौर कुकरो कि सीमित उपयोगिता होती है।

उत्तर : सौर कुकर के लाभ

•यह सस्ता होता है क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का ईंधन का उपयोग नहीं होता है।

•इससे पर्यावरण दूषित नहीं होता है।

सौर कुकर की हानियां

•सौर ऊर्जा का उपयोग तभी संभव है जब इसकी मात्रा उचित मात्रा में उपलब्ध हो।

•इससे खाना पकाने में अधिक समय लगता है।

10.) ऊर्जा की बढ़ती मांग के पर्यावरण परिणाम क्या है उर्जा की खपत को कम करने के लिए उपाय लिखिए

उत्तर : ऊर्जा की बढ़ती खपत के कारण हम प्राकृतिक स्रोतों का दोहन बड़ी तेजी से कर रहे हैं। उनका दोहन इतनी तेज दर हो रहा है कि इनकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

इससे हमारे पर्यावरण पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए हमें अपने पूर्वजों के समान सदा एवं प्राकृतिक जीवन यापन करना चाहिए।

Read more…

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 11 नोट्स

प्रकाश का परावर्तन class 10 question answer

 ऊर्जा के स्रोत से संबंधित FAQ :

1.)ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?

उत्तर : ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य है।

2.)ऊर्जा का अच्छा स्रोत क्या है?

उत्तर : ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य है।

3.)सबसे तेज ऊर्जा कौन देता है।

उत्तर : सबसे तेज ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट देता है।

4.)ऊर्जा कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर : ऊर्जा के अनेकों प्रकार होते हैं। जैसे प्रकाशीय ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा इत्यादि

5.)ऊर्जा के दो मुख्य स्रोत क्या है?

उत्तर : ऊर्जा कभी भी समाप्त नहीं होने वाला संसाधन है। जैसे पानी, हवा ,सूर्य इत्यादि। लेकिन, दूसरी तरफ कोयला तथा पेट्रोलियम समाप्त होने वाले स्रोत हैं यानी ऊर्जा के स्रोत नवीकरनीय और अनवीकरणीय हो सकतें हैं

Canclucation : तो दोस्तों देखा की कैसे हमने  ऊर्जा के स्रोत कक्षा 10 विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर को अच्छे से जाना अगर आपकों इसमें कोई दिक्कत है तो हमे comment में ज़रूर बताएं हम  आपका help जरूर करेगें