कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु प्रश्न उत्तर

Hellow, दोस्तों तो आज के इस कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु प्रश्न उत्तर वाले इस पोस्ट पर हम class 9th पाठ 3 के प्रश्न उत्तर को जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं….

Contents hide
1 पेज नo
5 अभ्यास के प्रश्न
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

                        पेज नo

1.) एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0g एथेनोइक अम्ल अभिकृत होते हैं।  2.2g कार्बन डाइऑक्साइड,8.2g सोडियम एथेनाईट एवं 0.9g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इसे अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

उत्तर : सोडियम कार्बोनेट +एथेनोइक अम्ल =  सोडियम एथेनाईट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल

5.3g + 6.0g = 8.2g + 2.2g + 0.9g

11.3g = 11.3g

अभिकारक और उत्पाद दोनों का द्रव्यमान समान हैं इसलिए यह द्रव्यमान संरक्षण के नियम का पालन करता हैं।

2.) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुपात 1:8 मे संयोग करके जल निर्मित करते हैं 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप में संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी।

उत्तर : हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का अनुपात1:8 है और 1 ग्राम हाइड्रोजन पूर्णतया क्रिया करने के बाद 8 ग्राम ऑक्सीजन बनाता है। इसलिए 3 ग्राम हाइड्रोजन पूर्णतया क्रिया करने के बाद 24 ग्राम ऑक्सीजन बनाएगा।

3.) डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन सा अभिगृहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है? 


उत्तर : डाल्टन के परमाणु सिद्धांत द्रव्यमान संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है जिसके अनुसार तत्व के परमाणु को किसी भी विधि द्वारा ना तो नष्ट किया जा सकता है और न ही उत्पन्न किया जा सकता है। 

4.) डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन सा अधिग्रहित निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है ?

उत्तर : जिसके अनुसार किसी भी यौगिक में परमाणुओं का अनुपात हमेशा स्थिर होता है।
इन्हे जरूर पढ़े 

                          पेज नo

1.) परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए। 

उत्तर: कार्बन-12 समस्थानिक परमाणु के 1/12वेo भाग के द्रव्यमान को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते हैं। एक परमाणु को आंखो द्वारा देखना क्यों आसान नहीं होता है क्योंकि परमाणु का आकार बहुत ज्यादा छोटा होता है। 

2.) निम्न के सूत्र लिखिए 

a.)सोडियम ऑक्साइड b.)एल्युमिनियम क्लोराइड c.)सोडियम सल्फाइड d.)मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड।

उत्तर :a.) Na2O
b.) AlCl3
c.) Na2S
d.)Mg(OH)2

2.) निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए ।
a.) Al2(SO4)3
b.) Cacl3
c.) K2SO4
d.) KNO3
e.) CaCO3

उत्तर : a.)एलमुनियम सल्फेट 
b.)कैलशियम क्लोराइड 
c.) पोटेशियम सल्फेट
d.)पोटेशियम नाइट्रेट 
e.) कैलशियम कार्बोनेट

3.) रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है? 

उत्तर : किसी यौगिक को उनकी सांकेतिक रूप में लिखना है। रासायनिक सूत्र कहलाता है। 

4.) निम्न में कितने परमाणु विद्यमान है?

i) H2S अणु   ii) PO3-   

उत्तर : i) तीन परमाणु    ii) पांच परमाणु

                          पेज नo

1.) निम्न यौगीकों से के आण्विक द्रव्यमान को परिकलन कीजिए  H2,O2,Cl2,CO2,CH4,C2H6,C2H4,NH3,CH3OH

उत्तर : H2 का आण्विक द्रव्यमान=2×1=2u
O2 का आण्विक द्रव्यमान=2×16=32u
CO2 ,,    ,,        ,,    ,,  =12+2×16=44u
Cl    ,,    ,,        ,,    ,,    =2×35.5=71u
CH4 ,,    ,,        ,,    ,,  =12+4×1=16u
C2H6 ,,    ,,        ,,    ,,  = 2×12+6×1=30u
C2H4  ,,    ,,        ,,    ,,  = 2×12+4×1=28u
NH3    ,,    ,,        ,,    ,,  = 14+3×1=17u
CH3OH     ,,        ,,    ,,  = 12+3×1+16+1=32u

2.) निम्नलिखित यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए । ZnO,Na2,K2CO3

उत्तर : ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान =65+16=81u
Na2 का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2×23+16=62u
K2CO3 का सूत्र इकाई द्रव्यमान =         2×39+12+3×16=138u

                          पेज नo


1.) यदि कार्बन परमाणुओं के 1 मोल का द्रव्यमान 12 ग्राम है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?

उत्तर : कार्बन का आण्विक द्रव्यमान=12g
1 परमाणु का द्रव्यमान =12/6.022×10^23
                               = 1.99×10^-23

2.) किसमे अधिक परमाणु होंगे 100g सोडियम अथवा 100g लोहा?

उत्तर : 1मोल सोडियम का द्रव्यमान=23g
100g सोडियम मे मोलो की संख्या=100/23=4.35

1मोल लोहा का द्रव्यमान= 56g
100g लोहा मे मोलो की संख्या= 100/56=1.8मोल
इसलिए 100g Na में अधिक परमाणु होंगे ।

                    अभ्यास के प्रश्न 


1.) ऑक्सीजन एवं बोरोन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया है कि उसमें 0.096g बोरोन एवं 0.144g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन किजिए।

उत्तर : कुल द्रव्यमान=0.24g

• बोरोन का प्रतिशत = (0.096/0.24)×100=40%

• ऑक्सीजन की प्रतिशत=(0.144/0.24)×100=60%

2.) 3.0g कार्बन 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00g कार्बन को 50.0g ऑक्सीजन में जलाया जाता है तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा। 

उत्तर : यदि 3.00g कार्बन ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है तो 3.0g कार्बन को जब 50.0g ऑक्सीजन के साथ जलाया जाएगा तो स्थिर अनुपात के नियम अनुसार 11.0g कार्बन डाइऑक्साइड का ही निर्माण होगा। बाकी 42g ऑक्सीजन बचा रहेगा। 

3.) बहुपरमाण्विक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए 


उत्तर : जब एक या उससे अधिक तत्वों के परमाणु आपस में मिलकर धन आवेश या ऋण आवेश आयन बनाते हैं तो उसे बहुपरमाण्विक आयान कहते हैं 
जैसे : NH4+, OH- इत्यादि

4.) निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए मैग्नीशियम क्लोराइड कैल्शियम, क्लोराइड कॉपर नाइट्रेट, अलमुनियम, क्लोराइड कैल्शियम कार्बोनेट।

उत्तर : MgCl2 , CaCl2, CuNO3 , AlCl3 , CaCO3

5.) निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्व का नाम दीजिए। a)बुझा हुआ चुना, b)हाइड्रोजन ब्रोमाइड ,c)बेकिंग पाउडर, d)पोटेशियम सल्फेट 


उत्तर : a) कैलशियम, ऑक्सीजन, b)हाइड्रोजन, ब्रोमीन c)सोडियम, हाइड्रोजन कार्बन, ऑक्सीजन d)पोटैशियम ,सल्फर ऑक्सीजन 

6.) निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए। a) सल्फर अणु b) फास्फोरस अणु d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल e)नाइट्रिक अम्ल।

उत्तर : a) C2H2=12×2+1×2=24+2=26u
b) S2=32×8=256u
c) P4=31×4=124u
d) HCl=1×1+14×1+16×3=1+14+48=63u

7.) निम्न का द्रव्यमान क्या होगा ?
a.) 1मोल नाइट्रोजन परमाणु
b.) 4मोल एल्युमिनियम परमाणु
c.) 10मोल सोडियम सल्फाइड 

उत्तर : a.) 1मोल N =14g
b.) 4मोल Al =4× 27 = 108g
c.) 1 मोल Na2SO3 = 2× 32+32× 1+16× 3
      ,,    ,,   ,,   ,,   ,, = 46+32+48=126g
10मोल Na2SO3 का द्रव्यमान=10× 126=1260g

8.) मोल में परिवर्तित किजिए।
a.) 12g ऑक्सिजन गैस
b.) 20g जल
c.) 22g CO2

उत्तर : a.) O2 का मोलर द्रव्यमान = 16×2=32g
32g O2 = 1मोल
12g O2 = 12/32=0.375मोल

b.) H2O का आण्विक द्रव्यमान =
                                    =1× 2+16=2+16=18g

18g H2O = 1मोल
20g H2O =20/18=1.11मोल

c.) CO2 का मोलर द्रव्यमान=          
                               1× 21+16× 2=12+32=44g

44g CO2 = 1मोल
22g CO2 = 22/44=0.5मोल

9.) निम्न का द्रव्यमान होगा?
a.) 0.2मोल ऑक्सिजन परमाणु
b.) 0.5मोल जल अणु


उत्तर a.) O2 का मोलर द्रव्यमान=16g
1मोल ऑक्सिजन का द्रव्यमान=16g
0.2 मोल ऑक्सिजन का द्रव्यमान=0.2×16=3.2g

b.) H2O का आण्विक द्रव्यमान =
                              =1× 2+16 = 2+16=18g
1मोल H2O का द्रव्यमान=18g
0.5मोल H2O का द्रव्यमान = 0.5×18=9.0g

10) 16g ठोस सल्फर मे सल्फर के अणुओं की संख्या का परिकलन किजिए।

उत्तर : S8 का आण्विक द्रव्यमान = 3× 28=256g 

256  S8 = 1मोल
16g S8 = 1/256 = 0.0625 मोल 
1मोल कणों कि संख्या=6.022× 10^23
0.0625 मोल में कणों कि संख्या=0.0625×6.022× 10^23 =0.3764×10^23 कण

11.) 0.051g एल्युमिनियम ऑक्साइड में एल्युमिनियम  आयन की संख्या का परिकलन किजिए।
उत्तर: 1मोल Al2O3 का द्रव्यमान= 27×2+16×3=102g
102g Al2O3 में Al आयन की संख्या= 2मोल
           = 2× 6.022× 10^2
1g Al2O3 में Al की संख्या=          (2×6.022×10^23)/102

0.05 Al2O3 में Al की संख्या= 
= (2×6.022×10^23)/102×0.051/1000
= 6.022× 10आयन


Note : तो आज हमे इस पोस्ट पर कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु प्रश्न उत्तर को जाना आशा करता हूं कि यह पोस्ट पसंद आ जाए इसलिए इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें 🙏🙏🙏

Read more….

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु प्रश्न उत्तर