नेताजी का चश्मा प्रश्न उत्तर class 10 – Ncert

तो दोस्तों अगर आप भी क्लास दसवी के छात्र हैं और google पर नेताजी का चश्मानेताजी का चश्मा पाठ के प्रश्न उत्तर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल ही सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि आज हमने इसी के बारे में जानकारी दी हैं तो चलिए शुरु करते हैं…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेताजी का चश्मा प्रश्न उत्तर class 10 – Ncert

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे ?

उत्तर- सेनानी न होते हुए भी लोग चश्मे वाले को कैप्टन इसलिए कहते थे क्योंकि वह एक सच्चा देशभक्त था। उसमें देश के प्रति सम्मान था अपने इसी जज्बे की वजह से वह लंगड़ा बूढ़ा आदमी जो चश्में बेचा करता था,

वह प्रतिदिन नेताजी का चश्मा बदला किया करता था साथ में उसने अपनी पुरी जीवन देश हित में लगा दीया।

प्रश्न 2. हालदार साहब ने ड्राइवर को पहले चौराहे पर गाड़ी रोकने के लिए मना किया था लेकिन बाद में तुरंत रोकने को कहा-

(क) हालदार साहब पहले मायूस क्यों हो गए थे ?

(ख) मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?

(ग) हालदार साहब इतनी सी बात पर भावुक क्यों हो उठे ?

उत्तर-(क) क्योंकि हालदार साहब चौराहे पर लगी मूर्ति के विषय में सोचकर परेशान हो गए थे।

उन्हें लगता था कि जब कैप्टन नहीं रहेगा तब मूर्ति को चश्मा कौन पहनाएगा ? इसी कारण वे मायूस हो गए थे।

(ख) मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा इस बात की उम्मीद जगाता हैं की देश में अभी भी नौनिहाल पीढी में भी कुछ देशभक्ति बची हुई हैं।

(ग) हालदार साहब को लगा कि एक ऐसा समय जिसमें देश और देशभक्ति के विषय में कोई कुछ नहीं सोचता,

क्या इतना बहुत नहीं कि बूढ़े से लेकर बच्चे तक के मन में यहाँ कहीं-न-कहीं देश और देश की सोच जीवित है

प्रश्न 3. आशय स्पष्ट कीजिए- ‘बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी – जवानी जिंदगीसब कुछ होम देनेवालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढ़ती है। ”

उत्तर- हालदार साहब की इस सोच में चिंता छिपी हुई है जो सामान्य जन-जीवन में व्याप्त भ्रष्टाचार और कदाचार तथा स्वार्थपरता को देखकर किसी जिम्मेदार, ईमानदार और संवेदनशील नागरिक की चिंता हो सकती है।

हालदार साहब का आज की परिस्थितियों को देखकर यह सोचना सही है; क्योंकि आज हमने देश, देशभक्ति और देश सेवा के आदर्शो को ताक पर रखकर केवल अपने मन मस्तिष्क में बाजार को बैठा रखा है।

हर जगह सौदा ही हो रहा है, कहीं चरित्र का, कहीं शील का, कहीं मूल्यों का तो कहीं रुपयों के लेन-देन का। शायद हम अपने पूर्वजों की बलिदानी को भूल चुके हैं।

इन्हे भी पढ़े

संगतकार कविता के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 – 2023

कक्षा 10 हिन्दी पाठ 8 के प्रश्न उत्तर – कन्यादान

प्रश्न 4. पानवाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर- पानवाला, काला मोटा, तोंद निकला और खुशमिजाज किस्म का आदमी था, वह अपने मुँह में बराबर पान ठूसे रहता था, जिसके कारण उसके दाँत लाल – काले पड़ गए थे।

प्रश्न 5. “वो लंगड़ा क्या जाएगा फ़ौज में, पागल है पागल ! “. कैप्टन के प्रति पानवाले की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया लिखिए।

उत्तर- ‘वो लंगड़ा क्या जायेगा फ़ौज में, पागल है पागल। ऐसा सोच कैप्टन को अपमानित करने वाला हैं।

रचना और अभिव्यक्ति

6.) निम्नलिखित वाक्य पात्रों की कौन सी विशेषता की ओर संकेत करते हैं?

(क) हालदार साहब हमेशा चौराहे पर रुकते और नेताजी को निहारते।

(ख) पानवाला उदास हो गया। उसने पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे थूका और सिर झुकाकर अपनी धोती के सिरे से आँखें पोंछता हुआ बोला साहब! कैप्टन मर गया।

(ग) कैप्टन बार बार मूर्ति पर चश्मा लगा देता था।

उत्तर- (क) इस वाक्य से हालदार साहब की देश के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान की भावना उजागिर होती है।

(ख) इससे यह पता चलता हैं की पानवाले के कैप्टन के प्रति क्या इज्जत था है। कुल मिलाकर देशभक्ति की वह सोच जो कैप्टन में थी कहीं-न-कहीं वह पानवाले के हृदय में भी थी।

(ग) इससे पता चलता है कि कैप्टन देशभक्त था और आजादी के शहीदों के प्रति उसके मन में सम्मान था।

 

प्रश्न 7. जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को साक्षात् देखा नहीं था तब तक उनके मानस पटल पर उसका कौन-सा चित्र रहा होगा, अपनी कल्पना से लिखिए।

उत्तर- जब तक हालदार साहब ने पानवाले को नहीं देखा था, तब तक वे सोचते होंगे कि वह हट्टा-कट्ठा फौजी जवान होगा।

प्रश्न 8. कस्बों, शहरों, महानगरों के चौराहों पर किसी-न-किसी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति की मूर्ति लगाने का प्रचलन-सा हो गया हो गया हैं।

(क) इस तरह की मूर्ति लगाने के क्या उद्देश्य हो सकते हैं ?

(ख) आप अपने इलाके के चौराहे पर किस व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करवाना चाहेंगे और क्यों ?

(ग) उस मूर्ति के प्रति आपके एवं दूसरे लोगों के क्या उत्तरदायित्व होने चाहिए ?

उत्तर- (क) इस तरह की मूर्ति लगाने से लोगों में उनके जीवन के प्रति एक जानकारी प्रसारित होती है। लोग उनके विषय में सोचते हैं, उनके कार्यों को जानकर प्रेरणा भी लेते हैं। यह उन महापुरुषों के प्रति श्रद्धा का भी सूचक है।

(ख) हम अपने इलाके के चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ती लगवाना चाहेंगे। जिससे आने वाली पीढी इनके आदर्शो पर चल सकें।

(ग) हमें उनका उचित रख रखाव और सरंक्षण करना चाहिए।

प्रश्न 9. सीमा पर तैनात फौजी ही देश-प्रेम का परिचय नहीं देते। हम सभी अपने दैनिक कार्यों में किसी-न-किसी रूप में देश-प्रेम प्रकट करते हैं जैसे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुँचाना, पर्यावरण संरक्षण आदि।अपने जीवन जगत से जुड़े ऐसे और कार्यों का उल्लेख कीजिए और उनपर अमल भी कीजिए।

उत्तर- हमारे गांव में कई ऐसे लोग हैं जो अपने शरीर से ताकतवर भी है फिर भी अपनी गांव को आगे विकसित करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और सार्वजनिक चीजों का भी रख रखाव करते हैं

और हमें इस नेताजी का चश्मा पाठ से भी बहुत कुछ ऐसे घटनाएं भी पता चला जिसे अन्य जगह पर लोग देशभक्ति प्रकट करने के लिए करते हैं इसलिए नेताजी का चश्मा पाठ बहुत कुछ सिखाता हैं 

प्रश्न 10. निम्नलिखित पंक्तियों में स्थानीय बोली का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है, आप कोई गिराक आ गया उसको चौड़े चौखट चाहिए, तो कैप्टन किदर से लाएगा ? तो उसको

इन पंक्तियों को मानक हिंदी में लिखिए-

कोई गिराक आ गया समझो। तो कैप्टन कीधर से लाएगा। तो उसको मूर्तिवाला दे दिया।

उत्तर: समझो कोई ग्राहक आ गया, तो कैप्टन कहा से लाएगा ? इस स्थिति में उसे मूर्तिवाला दे दीया और उस पर दूसरा लगा दीया।

प्रश्न 11. ‘भई खूब ! क्या आइडिया है।’ इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ होते हैं 

उत्तर- एक भाषा के शब्द जब दूसरी भाषा में आते हैं तो उनसे भाषा की रोचकता बढ़ जाती है और उसकी संप्रेषण की सामर्थ्य का विस्तार भी होता है। 

नेताजी का चश्मा के कुछ अन्य प्रश्न

FAQ :

(1)नेताजी का चश्मा पाठ का संदेश क्या है?

उत्तर : इस पाठ के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि हमारे सभी देशवासियों और विशेषकर युवा पीढ़ी के अन्दर अपनी राष्ट्र के प्रति देश प्रेम को भावना को मजबूत होना चाहिए।

(2) कप्तान कौन था?

उत्तर: कप्तान दुबला-पतला, मरियल सा इंसान था जो चश्मा बेचता था।

(3) हालदार साहब क्या देखकर दुखी हुए थे उत्तर : वे सोच रहे थे कि कस्बे मे नेताजी कि मूर्ति तों अवश्य ही होगी, मगर उनकी आखों पर चश्मा नही होगा।

(4) नेताजी का चश्मा कहानी से हमे क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर: सभी के मन में राष्ट्रभक्ति कि भावना होनी चाहिए।

Read more….

छाया मत छुना प्रश्न उत्तर class 10 – 2023

यह दंतुरित मुस्कान और फ़सल के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 -2023