संस्कृति पाठ के प्रश्न उत्तर class 10th

तो दोस्तों अगर आप भी क्लास 10 के विधार्थी हैं और google पर केवल अभी संस्कृति पाठ के प्रश्न उत्तर को ढूंढ रहे हैं तो अब आप सही जगह पर पहुंच चुके है क्योंकि अब आपके सवालों का जवाब मिलने वाला हैं तो चलिए शुरु करते हैं……

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

संस्कृतिसंस्कृति पाठ के प्रश्न उत्तर class 10th

प्रश्न- अभ्यास

प्रश्न 1. लेखक की दृष्टि में ‘सभ्यता’ और ‘संस्कृति’ की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है ?

उत्तर- लेखक की दृष्टिकोण में ‘सभ्यता’ और संस्कृति की सही समझ इसलिए नहीं बन पाई है कि इन शब्दों के साथ जब अनेक विशेषण लग जाते हैं तब इन दोनों शब्दों का जो थोड़ा-बहुत अर्थ समझ में आ रहा होता है, वह भी गलत हो जाता है।

प्रश्न 2. आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे ?

उत्तर- इसके पिछे की प्रेरणा ये हैं की आग की खोज के बाद ही मानव में सुसंस्कृति का प्रार्दुभाव हुआ, आग के आविष्कार को इसलिए बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

साथ ही भूख और पेट की ज्वाला ने आग की खोज में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली बार आग में पके भोजन  का स्वाद आदिम मनुष्य को प्राप्त हुआ। इस कारण आग की खोज महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 3. वास्तविक अर्थों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ किसे कहा जा सकता है ?

उत्तर- जिस व्यक्ति की बुद्धि अथवा विवेक ने किसी नए तथ्य का दर्शन किया, वही वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति है।

इसे ज़रूर पढ़े केवल आपके लिए 

मानवीय करुणा की दिव्य चमक

लखनवी अंदाज

प्रश्न 4. न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे कौन-से तर्क दिए गए हैं? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं ज्ञान की कई दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भी न्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों ?

उत्तर- न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे लेखक का तर्क है कि न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की नवीन खोज की। उसने पहली बार इस तथ्य को प्राप्त किया, वह इसी कारण ‘संस्कृत’ हैं। दूसरे लोग अब उसे न्यूटन के माध्यम से जानेंगे, इसलिए वे न्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहे जा सकते।

प्रश्न 5. किन महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा ?

उत्तर- कपड़े के दो टुकड़ों को जोड़ने की आवश्यकता ही वह महत्त्वपूर्ण आवश्यकता थी जिसके कारण सुई धागे का आविष्कार हुआ।

प्रश्न 6. “मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है।” किन्हीं दो प्रसंगों का उल्लेख कीजिएजब-

(क) मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की गई।

(ख) जब मानव संस्कृति ने अपने एक होने का प्रमाण दिया।

उत्तर- (क) गोधरा नरसंहार के माध्यम से मानव संस्कृति को विभाजित करने की प्रयास की गई।

(ख) दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के दौरान मानवीय संस्कृति की एक रूपता के दर्शन हुए। सबने मिल जुलकर आपदा को हाथों हाथ ले लिया।

प्रश्न 7. आशय स्पष्ट कीजिए।

(क) मानव की जो योग्यता उससे आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, हम उसे उसकी संस्कृति कहें या असंस्कृति ?

उत्तर- मानव की जो योग्यता उनसे आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, हम उसे असंस्कृति ही समझ सकते हैं क्योंकि जिस संस्कृति का सम्बन्ध मानव-कल्याण से नहीं होता उसे असंस्कृति ही कहा जायेगा।

संस्कृति का प्रयोग हमेशा समाज कल्याण के लिए किया जाता है। ऐसी संस्कृति का परिणाम असभ्यता ही होता है। संस्कृति मानव को सभ्य बनाती है, मानव विनाश के लिए प्रयुक्त संस्कृति असंस्कृति ही कही जायेगी।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8. लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है। आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में क्या सोचते हैं, लिखिए।

उत्तर- सभ्यता और संस्कृति हमारे पूर्वजों की प्रेरणा है। इससे प्रेरित होकर हम अपने जीवन को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं।

सभ्यता और संस्कृति निरन्तर परिष्कृत एवम् विकसित होती ऐसी विचारधारा है जो पूरे समाज के लिए श्रेष्ठ एवम् कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त करती है। जीवनशैली का पूर्ण परिचय हमें सभ्यता और संस्कृति से ही प्राप्त होता है।

संस्कृति पाठ के प्रश्न उत्तर  के कुछ अन्य प्रश्न 

FAQ :

1.)संस्कृति पाठ से हमे क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर- संस्कृति पाठ से हमे यह शिक्षा मिलती है कि संस्कृति के द्वारा ही ज्ञानी लोग नए-नए चीजो का अविष्कार करने में सफलता प्राप्त करते और

2.) संस्कृति क्या है क्लास 10 ?

उत्तर – संस्कृति मनुष्यो के द्वारा किया गया ऐसा अविष्कार है जो मनुष्यो के लिए लाभकारी होता है 

Note: इस संस्कृति पाठ से अगर आपकी कोई और परेशानी हो तो हमे कॉमेंट में जरूर बताए

Read more…..

बाल गोबिंद भगत

नेता जी का चश्मा